प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर के पहले हफ्ते में बनारस दौरे के दौरान अपने स्वच्छ भारत अभियान के लिए उत्तर प्रदेश से जुड़े जिन 9 लोगों को अपनी टीम में शामिल किया था, उनके क्रिकेटर सुरेश रैना का नाम भी था।
विज्ञापन
जानें कौन हैं, स्वच्छ भारत अभियान में रैना के 9 साथी
2 of 12
क्रिकेटर सुरेश रैना के इन 9 साथियो में 6 लोग खेल के मैदान से जुड़े हैं, जबकि 2 बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बड़े राजनेता का नाम भी है।
विज्ञापन
जानें कौन हैं, स्वच्छ भारत अभियान में रैना के 9 साथी
3 of 12
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश जुड़े 9 चर्चित हस्तियों में 2 क्रिकेटरों को शामिल किया था। ये 2 क्रिकेटर थे सुरेश रैना और मोहम्मद कैफ। कैफ ने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। अब रैना ने भी स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने के लिए अपने 9 साथियो का नाम घोषित किया है। आइए, जानते हैं उन नामों के बारे में।
जानें कौन हैं, स्वच्छ भारत अभियान में रैना के 9 साथी
4 of 12
रैना के 9 दोस्तों में पहले राजनेता का नाम। रैना की लिस्ट में राजीव शुक्ला का भी नाम है। बीसीसीआई से जुड़े शुक्ला कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते हैं। वह कुछ समय तक आईपीएल के प्रमुख के रूप में भी रहे हैं।
विज्ञापन
जानें कौन हैं, स्वच्छ भारत अभियान में रैना के 9 साथी
5 of 12
रैना ने के श्रीकांत का नाम लिया है। यह वही श्रीकांत हैं जिन्होंने पिछले दिनों चीन में चीन ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता है। खास बात यह रही कि उन्होंने फाइनल में बैडमिंटन के सबसे सफल खिलाड़ी चीन के लिन डेन को हराया।
विज्ञापन
जानें कौन हैं, स्वच्छ भारत अभियान में रैना के 9 साथी
6 of 12
सुरेश रैना की सूची में शामिल तीसरा बड़ा नाम है श्रेया घोषाल का। श्रेया घोषाल बॉलीवुड की चर्चित गायिका हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय गाने गाए हैं।
विज्ञापन
जानें कौन हैं, स्वच्छ भारत अभियान में रैना के 9 साथी
7 of 12
रैना की सूची में एक और मशहूर गायक है। उनका नाम है सोनू निगम। सोनू निगम पिछले ढाई दशक से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं और कई बेहतरीन गाने गाए।
जानें कौन हैं, स्वच्छ भारत अभियान में रैना के 9 साथी
8 of 12
सुरेश्ा रैना ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार को भी इस सूची में शामिल किया है। प्रवीण कुछ समय पहले तक वह टीम इंडिया के सदस्य थे लेकिन फिटनेस के कारण फिलहाल टीम से बाहर हैं।
जानें कौन हैं, स्वच्छ भारत अभियान में रैना के 9 साथी
9 of 12
उत्तर प्रदेश के एक और सफल क्रिकेटर रुद्र प्रताप सिंह भी रैना की लिस्ट में शामिल हैं। वह लंबे समय से टीम इंडिया में नहीं हैं लेकिन कभी वह कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चहेते गेंदबाज हुआ करते थे।
जानें कौन हैं, स्वच्छ भारत अभियान में रैना के 9 साथी
10 of 12
विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी करने वाले पीयूष चावला भी इस लिस्ट में हैं। यह फिरकी गेंदबाज भी टीम इंडिया के लिए काफी मैच खेल चुका है।
जानें कौन हैं, स्वच्छ भारत अभियान में रैना के 9 साथी
11 of 12
सुरेश रैना की लिस्ट में भारत की एक और खेल हस्ती है और उनका नाम है साइना नेहवाल। नेहवाल बैडमिंटन की सबसे सफल भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। हाल ही में उन्होंने चीन ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता है।
जानें कौन हैं, स्वच्छ भारत अभियान में रैना के 9 साथी
12 of 12
रैना ने 9 लोगों की लिस्ट तैयार करने के दौरान खिलाड़ियों को ज्यादा वरीयता दी। क्रिकेट और बैडमिंटन के बाद हॉकी से भी एक खिलाड़ी को इस अभियान से जुड़ने का मौका दिया। उनका नाम है भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर श्रीजेश।