न्यूजीलैंड के घर में क्लीन स्वीप करने के साथ ही नंबर वन टेस्ट टीम बनने का गौरव हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ समेत दो कंगारू क्रिकेटर मैदान में गलत व्यवहार करने के आरोप में लपेटे में आए हैं।
विज्ञापन
जीत का जश्न मना रही कंगारू टीम को झटका, कप्तान पर जुर्माना
2 of 6
अंपायर से उलझने के आरोप में स्टीवन स्मिथ और तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड पर जुर्माना लगा है। मामला दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी का है जब न्यूजीलैंड टीम बल्लेबाजी कर रही थी।
विज्ञापन
जीत का जश्न मना रही कंगारू टीम को झटका, कप्तान पर जुर्माना
3 of 6
एक गेंद पर अपने मन माफिक रिजल्ट न मिल पाने की निराशा और गुस्से में ऑस्ट्रेलियाई टीम के ये दो क्रिकेटर सीधा अंपायरों से जा उलझे। आईसीसी नियमों के उलंघन में दोनों को सजा दी गई है। स्मिथ पर मैच की फीस का 30 प्रतिशत और हेजलवुड पर 15 प्रतिशत जुर्माना लगा है। आगे पढ़ें, पूरा वाकया।
जीत का जश्न मना रही कंगारू टीम को झटका, कप्तान पर जुर्माना
4 of 6
यह वाकया ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुए दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी के दौरान का है, जब कीवी टीम बल्लेबाजी कर रहे थी। गेंदबाजी का मोर्चा संभाले थे कंगारू टीम के तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड और सामने थे न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन।
विज्ञापन
जीत का जश्न मना रही कंगारू टीम को झटका, कप्तान पर जुर्माना
5 of 6
हेजलवुड की गेंद पर केन बीट हुए और विकेट पर लगते-लगते बचे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अंपायर से एलबी की अपील की। मामला थर्ड अंपायर पर गया और बल्लेबाज नॉटआउट करार दिए गए।
जीत का जश्न मना रही कंगारू टीम को झटका, कप्तान पर जुर्माना
6 of 6
स्टीवन स्मिथ ने मैदान में मौजूद अंपायरों से रियल टाइम स्नूको को प्रयोग में लाने की बात कही। इससे मामला बिगड़ गया। स्मिथ समेत हेजलवुड दोनों को थर्ड अंपायर के निर्णय पर सवाल उठाने और आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के तहत दोषी पाया गया था।