टेस्ट क्रिकेट में जहां बल्लेबाज पिता ने 41 की उम्र में तो बेटे ने 33 में डेब्यू किया। ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि पिता अपने पहले ही मैच की पहली ही गेंद पर आउट हुए थे जबकि बेटे ने न सिर्फ पहली गेंद पर चौका जड़ा बल्कि शतक भी ठोंक दिया।
विज्ञापन
पहली ही गेंद पर आउट हुए थे पापा, बेटे ने ठोंक दिया शतक
2 of 7
बात हो रही है इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे चौथे टेस्ट मैच की। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज स्टीफन कुक ने डेब्यू किया। वहीं आज से 24 साल पहले 1992 में उनके पिता जिम्मी कुक ने डेब्यू किया था।
विज्ञापन
पहली ही गेंद पर आउट हुए थे पापा, बेटे ने ठोंक दिया शतक
3 of 7
स्टीफन कुक ने अपने डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर चौका जड़ा और लंबी पारी पारी खेलते हुए शतक लगाया। वहीं उनके पिता अनलकी रहे।
पहली ही गेंद पर आउट हुए थे पापा, बेटे ने ठोंक दिया शतक
4 of 7
स्टीफन कुक के पिता जिम्मी कुक अनलकी क्रिकेटरों में से एक हैं। रंगभेद विवाद के चलते दक्षिण अफ्रीका पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की पाबंदी थी, जिस कारण जिम्मी ने 41 की उम्र में डेब्यू किया। लेकिन यहां वह दोबारा अनलकी रहे।
विज्ञापन
पहली ही गेंद पर आउट हुए थे पापा, बेटे ने ठोंक दिया शतक
5 of 7
नवंबर 1992 में टीम इंडिया के खिलाफ जिम्मी कुक ने दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू किया। जिम्मी भी अपनी टीम के ओपनर बल्लेबाज थे। लेकिन दुर्भाग्यवश वह पहली ही गेंद पर आउट हुए। कपिल देव की गेंद पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने उनका कैच लपका था। जिम्मी कुक सिर्फ 3 टेस्ट मैच ही खेल सके थे। उसके बाद उन्हें दोबारा टीम में आने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
पहली ही गेंद पर आउट हुए थे पापा, बेटे ने ठोंक दिया शतक
6 of 7
बात करते हैं जिम्मी कुक के बेटे स्टीफन कुक की। स्टीफन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगाज शानदार रहा। उन्होंने पहले ही मैच में लंबी पारी खेली। इतना ही नहीं स्टीफन दक्षिण अफ्रीका के इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ा है। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 390 रन है।
पहली ही गेंद पर आउट हुए थे पापा, बेटे ने ठोंक दिया शतक
7 of 7
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड मैच की एक अतिरिक्त खास बात यह है कि संभवत: क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है जब दोनों टीमों के ओपनर्स का सरनेम कुक है। हाशिम अमला के साथ उन्होंने दूसरे विकेट के लिए दोहरी शतकीय साझेदारी की। अमला ने भी शतक लगाया।