फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयसूर्या का दुर्लभ रिकॉर्ड भेदने के लिए 8 रन से रह गए मैथ्यूज

विज्ञापन
1 of 9
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के लिए दूसरे झटके की खबर यह रही कि पूर्व कप्तान जयसूर्या के रिकॉर्ड तोड़ने से वह 8 रन से चूक गए।
विज्ञापन

जयसूर्या का दुर्लभ रिकॉर्ड भेदने के लिए 8 रन से रह गए मैथ्यूज

2 of 9
कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की कप्तानी में श्रीलंका पांचवें वनडे में हार के साथ ही सीरीज 3-1 से गंवा बैठा। इस मैच में न्यूजीलैंड के 294 रनों के जवाब में श्रीलंका 258 रनों पर सिमट गया।

विज्ञापन

जयसूर्या का दुर्लभ रिकॉर्ड भेदने के लिए 8 रन से रह गए मैथ्यूज

3 of 9
सीरीज गंवाने के अलावा श्रीलंकाई कप्तान के लिए झटके वाली खबर यह रही कि वह पूर्व श्रीलंकाई कप्तान सनद जयसूर्या के 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने से 8 रन से चूक गए।

जयसूर्या का दुर्लभ रिकॉर्ड भेदने के लिए 8 रन से रह गए मैथ्यूज

4 of 9
गौरतलब है कि बतौर श्रीलंकाई कप्तान जयसूर्या न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 6 फरवरी 2001 को ऑकलेंड में कीवी टीम के खिलाफ 103 रन बनाए थे।

विज्ञापन

जयसूर्या का दुर्लभ रिकॉर्ड भेदने के लिए 8 रन से रह गए मैथ्यूज

5 of 9
वहीं, श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 5 जनवरी को हुए मैच में 95 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रीलंकाई कप्तानों में वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं। 52 रनों के साथ पूर्व श्रीलंकाई कप्तान मारवन अट्टापट्टू इस क्रम में तीसरे नंबर पर है। मैथ्यूज ने उनका रिकॉर्ड तोड़कर दूसरा पायदान हासिल किया है।
विज्ञापन

जयसूर्या का दुर्लभ रिकॉर्ड भेदने के लिए 8 रन से रह गए मैथ्यूज

6 of 9
वहीं, टॉस जीतकर श्रीलंका ने कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। मार्टिन गुप्टिल का ‌बल्ला फिर बोला। उन्होंने 102 रनों की शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

जयसूर्या का दुर्लभ रिकॉर्ड भेदने के लिए 8 रन से रह गए मैथ्यूज

7 of 9
गुप्टिल के अलावा केन विलियमसन और रॉस टेलर ने 61-61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। श्रीलंका की ओर से नुआन कुलासेकरा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।

जयसूर्या का दुर्लभ रिकॉर्ड भेदने के लिए 8 रन से रह गए मैथ्यूज

8 of 9
जवाब में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। दिनेश चांदीमल (50) और कप्तान मैथ्यूज ही कीवी गेंदबाजों के सामने टिक पाए।

विज्ञापन

जयसूर्या का दुर्लभ रिकॉर्ड भेदने के लिए 8 रन से रह गए मैथ्यूज

9 of 9
कीवी गेंदबाज मैट हेनरी ने 5 विकेट झटककर श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ी। पांच वनडे मैचों की सीरीज में कीवी टीम 3-1 से सीरीज अपने नाम कर चुकी है। चौथा मैच रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें