जगमगाती रोशनी में झिलमिलाते बॉलीवुड सितारे और फिजां में गूंजता संगीत, साल्टलेक स्टेडियम में आईपीएल-8 का ओपनिंग समारोह मंत्रमुग्ध कर गया। कार्यक्रम से पहले बारिश ने कुछ देर तो जरूर कराई लेकिन ‘देर आए पर दुरुस्त आए’ की तर्ज पर बाद में कार्यक्रम में बिखरी इंद्रधनुषी छटा ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
म्यूजिक और डांस के साथ IPL- 8 की शानदार ओपनिंग
2 of 8
47 दिन चलने वाले आईपीएल की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड के सितारे रितिक रोशन, शाहिद कपूर, अनुष्का शर्मा आदि ने ऐसी जोरदार प्रस्तुतियां दी कि ‘सिटी ऑफ ज्वॉय’ कोलकाता खुशी से झूम उठा। कार्यक्रम से पहले सभी आठ आईपीएल टीमों के कप्तान मंच पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन
म्यूजिक और डांस के साथ IPL- 8 की शानदार ओपनिंग
3 of 8
हाथों में प्रज्ज्वलित दीप लेकर कलाकारों ने परंपरागत नृत्य के साथ शुरुआत की। उसके बाद बाइक पर सवार एक्टर शाहिद कपूर ने एंट्री की। उनके बांग्ला में अभिवादन का दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया। शाहिद के ‘मिथुन दा’ के मशहूर गीत डिस्को डांसर पर उनके ही अंदाज में दी गई प्रस्तुति पर भी ढेरों तालियां बजीं।
म्यूजिक और डांस के साथ IPL- 8 की शानदार ओपनिंग
4 of 8
अनुष्का ने अपनी फिल्म ‘पीके’ के गीत ‘चार कदम बस चार कदम’ के अलावा अन्य गानों पर प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
म्यूजिक और डांस के साथ IPL- 8 की शानदार ओपनिंग
5 of 8
भरपूर जोश के साथ मंच पर उतरे अभिनेता फरहान अख्तर का मंगलवार को रॉकस्टार के रूप में नया ही अंदाज नजर आया। एंकरिंग कर रहे सैफ अली खान के डांसिंग सुपरस्टार रितिक रोशन का नाम पुकारते ही युवा दर्शकों ने अपने शोर से मानो आसमान गूंजा दिया।
विज्ञापन
म्यूजिक और डांस के साथ IPL- 8 की शानदार ओपनिंग
6 of 8
रितिक ने जैसे ही अपने सिग्नेचर स्टेप के साथ हाथ को थिरकाया दर्शक फिर झूम उठे। उन्होंने ‘ऐ मेरे दिल तू गाए जा’ गीत से शुरुआत कर कई प्रस्तुतियां दी और अंत में कोलकातावासियों को ढेर सारे प्यार के लिए शुक्रिया और बुधवार से शुरू हो रहे आईपीएल उत्सव के लिए जमकर बधाई भी दी।
विज्ञापन
म्यूजिक और डांस के साथ IPL- 8 की शानदार ओपनिंग
7 of 8
रितिक रोशन के साथ-साथ अनुष्का और शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने जमकर सराहा। वहीं फरहान की प्रस्तुती ने वहां मौजूद दर्शकों को झूमने और गुनगुनाने को मजबूर कर दिया।
आईपीएल की शानदार ओपनिंग सेरेमनी के बाद अब इंतजार है मैदान में होने वाली 'जंग' की। आईपीएल में शामिल सभी 8 टीमें एक दूसरे से असल मुकाबले के लिए उतरेंगी। तो बस इंतजार खत्म...और अब है असल जंग की बारी।