टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 2 अक्टूबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमों की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
द. अफ्रीका के ये 7 धुरंधर टीम इंडिया को कर सकते हैं परेशान
2 of 10
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लंबी छुट्टी के बाद वापसी कर रहे हैं। वैसे तो टीम इंडिया का पलड़ा अफ्रीकी टीम पर भारी है लेकिन मेहमान टीम के 7 ऐसे धुरंधर जिन्हें अनदेखा करना धोनी ब्रिगेड पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
द. अफ्रीका के ये 7 धुरंधर टीम इंडिया को कर सकते हैं परेशान
3 of 10
ये हैं दक्षिण अफ्रीका टीम के वनडे कप्तान एबी डीविलियर्स। इनकी क्षमता कितनी है, यह कहने की जरुरत नहीं। यह टीम इंडिया के सबसे बड़ा खतरा हैं। क्योंकि इनकी बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण कभी भी बाजी पलट सकती है।
द. अफ्रीका के ये 7 धुरंधर टीम इंडिया को कर सकते हैं परेशान
4 of 10
वैसे तो टीम इंडिया स्पिन गेंदबाजी अच्छे ढंग से खेलने में माहिर है। लेकिन ये उन स्पिनरों में से हैं जिन्हें अच्छे से अच्छे बल्लेबाज को परेशान करने में महारथ हासिल है।
विज्ञापन
द. अफ्रीका के ये 7 धुरंधर टीम इंडिया को कर सकते हैं परेशान
5 of 10
दक्षिण अफ्रीकी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्वांटन डी कॉक को भारत के खिलाफ भले ही ज्यादा खेल का अनुभव न हो लेकिन इनकी क्षमता पर अंगुली उठाना ठीक नहीं। यह ओपनर बल्लेबाज बड़े हिट लगाने में एक्सपर्ट है।
विज्ञापन
द. अफ्रीका के ये 7 धुरंधर टीम इंडिया को कर सकते हैं परेशान
6 of 10
दक्षिण अफ्रीका टीम के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला अपनी टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के साथ रिकॉर्ड तोड़ने और बनाने को लेकर इनका सामना होता ही रहता है। 2 अक्टूबर को होने वाले पहले टी-20 में अमला और कोहली का सामना निसंदेह दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
द. अफ्रीका के ये 7 धुरंधर टीम इंडिया को कर सकते हैं परेशान
7 of 10
दक्षिण अफ्रीकी टीम के ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल टीम में इक्के से कम नहीं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में खुद को साबित कर चुके मोर्कल से टीम इंडिया को सावधान रहने की जरुरत है। यह बाउंस फेंकने में माहिर है।
द. अफ्रीका के ये 7 धुरंधर टीम इंडिया को कर सकते हैं परेशान
8 of 10
ये हैं दक्षिण अफ्रीका टीम के टी-20 कप्तान फैफ डु प्लेसिस। न सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि क्षेत्ररक्षण में भी इनका कोई सानी नहीं। टेस्ट, वनडे और टी-20 सभी क्रिकेट फॉर्मेट में यह बल्लेबाज शतक लगा चुका है।
द. अफ्रीका के ये 7 धुरंधर टीम इंडिया को कर सकते हैं परेशान
9 of 10
31 साल पार कर चुके अफ्रीकी ऑलराउंडर जेपी डुमिनी टीम इंडिया को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों तरह से परेशान करने के लिए तैयार है। भारतीय शेरों को इनसे बचने की जरुरत है।
द. अफ्रीका के ये 7 धुरंधर टीम इंडिया को कर सकते हैं परेशान
10 of 10
ये हैं टीम इंडिया के लिए आखिरी खतरा। डेविड वाइज ने 14 जनवरी 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैच में 5 विकेट झटके। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज वाइज टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं। वाइज ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 2 अगस्त 2013 को टी-20 में डेब्यू किया था।