लास वेगास में मैनी पैकियाओ के खिलाफ 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के महामुकाबले के बाद फ्लायड मेवेदर मीडिया से बात करते हुए। उन्होंने यह मुकाबले शानदार अंदाज में जीता। उनके साथ रिंग गर्ल्स भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
तस्वीरों में, 2500 करोड़ रुपये की 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के खास पल
2 of 12
लास वेगास एयरपोर्ट पर सैकड़ों की तादाद में बेतरतीब खड़े निजी विमान, एमजीएम ग्रैंड एरेना में मौजूद दुनिया भर की हस्तियां, दांव पर लगे 2500 करोड़ रुपये और निगाहें सदी के सबसे बड़े बॉक्सिंग मुकाबले पर। मुकाबला शानदार रहा। मेवेदर फाइटर ऑफ द सेंचुरी बन गए हैं।
विज्ञापन
तस्वीरों में, 2500 करोड़ रुपये की 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के खास पल
3 of 12
अमेरिका के सुपरस्टार मेवेदर और फिलीपींस के ‘पैकमैन’ मैनी पैकियाओ के बीच लड़ी गई इतिहास की सबसे बड़ी बॉक्सिंग फाइट में बाजी मेवेदर के हाथ लगी, जिन्होंने पेशेवर करियर में 48वीं फाइट जीतकर कभी न हारने का रिकॉर्ड कायम रखा। हालांकि शुरुआत में पैकियाओ विपक्षी पर लगातार आक्रमण करते रहे लेकिन वह बाजी जीतने में सफल नहीं रहे।
तस्वीरों में, 2500 करोड़ रुपये की 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के खास पल
4 of 12
16 हजार दर्शकों से खचाखच भरे एमजीएम एरेना में पहले और दूसरे जज ने 116-112 से फैसला मेवेदर के पक्ष में दिया, जबकि तीसरे जज का निर्णय भी 118-110 से अमेरिकी मुक्केबाज के पक्ष में रहा। शुरुआती तीन राउंड में दबदबा बनाने के बाद पैकियाओ कभी भी मेवेदर के डिफेंस में सेंध लगाते नहीं दिखे। वहीं मेवेदर समय-समय पर सटीक पंच लगाकर अंक अर्जित करने में सफल रहे।
विज्ञापन
तस्वीरों में, 2500 करोड़ रुपये की 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के खास पल
5 of 12
65 मुकाबलों में 57 मुकाबले जीतने वाले फिलीपींस के पैकमैन यानी पैकियानो की यह छठी हार है। इससे पहले उनके 2 मुकाबले ड्रॉ रहे थे। इस जीत से मेवेदर को 1142 करोड़ रुपये मिले, जबकि पैकियाओ के हिस्से में 761 करोड़ रुपये आए।
विज्ञापन
तस्वीरों में, 2500 करोड़ रुपये की 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के खास पल
6 of 12
फिलीपींस के ‘पैकमैन’ मैनी पैकियाओ की पत्नी भी इस महामुकाबले की दर्शक बनीं लेकिन वह अपने पति को इस मुकाबले में जीतता हुआ नहीं देख सकी।
विज्ञापन
तस्वीरों में, 2500 करोड़ रुपये की 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के खास पल
7 of 12
मेवेदर ने मुकाबले के बाद ऐलान किया कि शोटाइम स्पोर्ट्स के साथ किए गए छह फाइट के करार के तहत वह सितंबर में अपनी आखिरी फाइट लड़ेंगे और इसके बाद रिटायर हो जाएंगे। अगर वह इसमें जीत दर्ज करने में सफल रहते हैं तो महान बॉक्सर रॉकी मैरीकैनो की बराबरी कर लेंगे, जिन्होंने अपने पेशेवर करियर में 49 फाइट लड़ी हैं और सभी में जीत हासिल की है। वह अब तक 48 फाइट जीत चुके हैं।
तस्वीरों में, 2500 करोड़ रुपये की 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के खास पल
8 of 12
'फाइट ऑफ द सेंचुरी' देखने आई हस्तियों के सैकड़ों निजी विमान खड़े होने के चलते लास वेगास में एयरपोर्ट ट्रैफिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस मुकाबले के लिए 16 हजार में से एक हजार से भी कम टिकट आम लोगों के लिए रखी गईं। अकेले नेवादा में इस फाइट को लेकर 80 मिलियन डॉलर का सट्टा लगाया गया।
तस्वीरों में, 2500 करोड़ रुपये की 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के खास पल
9 of 12
फिलिपींस में भी इस महामुकाबले का रोमांच दिखा। स्थानीय लोग अपने चहेते को देखने के लिए राजधानी मनीला में एक जगह एकत्र होकर पैकियानो का उत्साह बढ़ाया लेकिन उनके हीरो को इस मुकाबले में हार मिली।
तस्वीरों में, 2500 करोड़ रुपये की 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के खास पल
10 of 12
मॉडल्स, सिंगर, रैपर और हॉलीवुड के सितारे। ऐसा समां बंधा मानो एमजीएम ग्रैंड एरेना में ऑस्कर पुरस्कार दिए जा रहे हों। मगर यह सभी दिग्गज इस महामुकाबले के गवाह बनने आए थे। खूबसूरत अदाकारा और बिजनेसवूमेन पेरिस हिल्टन भी इस मुकाबले को देखने पहुंची।
तस्वीरों में, 2500 करोड़ रुपये की 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के खास पल
11 of 12
फिलीपींस के ‘पैकमैन’ मैनी पैकियाओ इस महामुकाबले में हार के बाद बेहद निराश नजर आए। उन्होंने कहा भी कि उन्हें लगा कि वह फाइट जीत गए हैं क्योंकि मेवेदर ने कुछ भी नहीं किया। वह बस रिंग के चारो ओर घूम रहे थे। जब प्रतिद्वंद्वी ऐसा कर रहा हो तो पंच लगाना आसान नहीं होता।
तस्वीरों में, 2500 करोड़ रुपये की 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' के खास पल
12 of 12
इस महामुकाबले की गवाह दुनियाभर की कई हस्तियां बनीं। 16 हजार में से एक हजार से भी कम टिकट आम लोगों के लिए रखी गईं। मशहूर हस्तियों में अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो, जे जेड, ब्रैडली कूपर, पूर्व टेनिस दिग्गज स्टेफी ग्राफ, आंद्रे अगासी, सिंगर जेमी फॉक्स, जस्टिन बीबर, लियोनार्डो डी कैप्रियो, मैट डैमन, विल स्मिथ, सिलवेस्टर स्टेलॉन, लुइस हैमिल्टन, पूर्व दिग्गज बॉक्सर माइक टायसन और हॉलीवुड अभिनेत्री बेयांस नोल्स (फोटो) भी मौजूद थे।