भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति और पाक क्रिकेटर शोएब मलिक अब एक नया कारनामा कर चुके हैं। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
शोएब मलिक ने की मास्टर ब्लास्टर सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी
2 of 7
इससे पहले शोएब मलिक ने अर्से बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की और पहले ही मैच में दोहरा शतक जड़कर करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। लेकिन इस बार मामला वनडे से जुड़ा है।
विज्ञापन
शोएब मलिक ने की मास्टर ब्लास्टर सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी
3 of 7
शारजहां में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में हालांकि पाक टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस हार के बावजूद यह मैच पाक ऑलराउंडर शोएब मलिक के लिए यादगार बन गया।
शोएब मलिक ने की मास्टर ब्लास्टर सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी
4 of 7
230वें अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेलते हुए शोएब मलिक ने इंग्लैंड कप्तान इयोन मोर्गन का विकेट झटककर 150 वनडे विकेट पूरे कर दिए।
विज्ञापन
शोएब मलिक ने की मास्टर ब्लास्टर सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी
5 of 7
लिहाजा वह वनडे में 6 हजार रन और 150 विकेट पूरे करने वाले सातवें ऑलरांउडर बन गए। इस श्रेणी में पहले पायदान में सचिन तेंदुलकर है। शोएब के अलावा बाकी 6 क्रिकेटर वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
विज्ञापन
शोएब मलिक ने की मास्टर ब्लास्टर सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी
6 of 7
वनडे क्रिकेट में इससे पहले यह कारनामा सचिन तेंदुलकर (18426 रन, 154 विकेट), पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर सनद जर्यासूर्या (13430 रन, 323 विकेट), पाक क्रिकेटर शाहिद आफरीदी (8064 रन, 395 विकेट) और जैक कालिस (11579 रन, 273 विकेट) शामिल हैं।
शोएब मलिक ने की मास्टर ब्लास्टर सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी
7 of 7
इनके अलावा यह कारनामा करने वाले क्रिकेटरों में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ (7569 रन, 195 विकेट) और कैरिबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल (9221 रन, 163 विकेट) शामिल हैं।