फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में खेली 2 पारी, एक में 187 और दूसरी में 0 रन

विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन के लिए मोहाली का मैदान बेहद खास है और उनके दिल के बेहद करीब भी। लेकिन आज उन्होंने खुद को और अपनी टीम को बेहद निराश कर दिया। बर्थडे ब्वॉय कैप्टन यानी विराट कोहली ने मोहाली टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन यही धवन हैं जिन्होंने दूसरे ही ओवर में खराब शॉट खेलकर टीम की शुरुआत खराब कर दी।
विज्ञापन

मोहाली में खेली 2 पारी, एक में 187 और दूसरी में 0 रन

2 of 7
टीम के धाकड़ बल्लेबाज और ओपनर शिखर धवन ने आज से ढाई साल पहले ही इसी मैदान पर लंबे इंतजार को खत्म कराते हुए अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी और यह शुरुआत भी बेहद नायाब रही क्योंकि उन्होंने अपनी पहली ही पारी में 187 रन बना डाले थे। इस पारी के बाद उनका इसी मैदान पर यह दूसरी पारी थी।
विज्ञापन

मोहाली में खेली 2 पारी, एक में 187 और दूसरी में 0 रन

3 of 7
बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने 14 मार्च, 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज मोहाली के इसी मैदान पर किया था और क्या शुरुआत रही थी उनकी टेस्ट में। पहली ही पारी में 33 चौके और 2 छक्के की मदद से 187 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी को इसलिए भी याद रखा जाता है क्योंकि उन्होंने 187 रन बनाने के लिए महज 174 गेंदें ही खेली थी।

मोहाली में खेली 2 पारी, एक में 187 और दूसरी में 0 रन

4 of 7
मोहाली में खेले उस धमाकेदार पारी ने शिखर धवन की टीम इंडिया में जगह पक्की भी करा दी। लेकिन करीब ढाई साल के बाद जब टीम इंडिया इस मैदान पर अगला टेस्ट मैच खेलने आई तो धवन अपना खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन

मोहाली में खेली 2 पारी, एक में 187 और दूसरी में 0 रन

5 of 7
शिखर धवन ने अपने टेस्ट करियर में इस मैच से पहले 15 टेस्ट खेले हैं जिसमें 26 पारियों में उन्होंने 4 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 1158 रन बनाए थे। और वह टेस्ट में अपने बढ़िया फॉर्म में थे। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश और श्रीलंका में खेले गए दोनों टेस्ट मैचों में क्रमश: 173 और 134 रनों की पारी खेल शानदार शतक लगाया था। लेकिन इसके बाद चोटिल होने पर उन्हें मैदान से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन

मोहाली में खेली 2 पारी, एक में 187 और दूसरी में 0 रन

6 of 7
शिखर धवन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज के पहले मैच के शुरुआती दिन मुरली विजय के साथ पारी की शुरुआत करने आए और दूसरे ओवर में ही एक खराब शॉट खेलकर चलते बने। वह सिर्फ 4 गेंद खेलकर पवेलियन लौट गए। वह नार्नेन फिलेंडर की गेंद पर स्लिप में लपके गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली में खेली 2 पारी, एक में 187 और दूसरी में 0 रन

7 of 7
शिखर धवन के बाद इस मैदान से अफ्रीकी टीम के युवा गेंदबाज कैगिसो रबादा भी अपने टेस्ट करियर की शुरुआत कर रहे हैं। यह वही रबादा हैं जिन्होंने टी-20 और वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ जोरदार गेंदबाजी की और अपनी टीम की जीत में अपना अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें