टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के शीर्ष क्रम में सिर्फ शिखर धवन ही फॉर्म में दिख रहे थे। और उन्होंने गाले टेस्ट की पहली पारी में शतक ठोंककर उसे बनाए भी रखा। धवन के टेस्ट करियर का यह चौथा शतक है। साथ ही इस शतकीय पारी के दम पर उन्होंने उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया जिसे विनोद कांबली ने 1993 में बनाया था।
विज्ञापन
'शतकवीर' धवन ने तोड़ा विनोद कांबली का 22 साल पुराना रिकॉर्ड
2 of 10
टीम इंडिया से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार चौथी बार 50 से ज्यादा की पारी खेलने के बाद इस बार शतक ही ठोंक दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन भारत के तीसरे ऐसे ओपनर बन गए हैं जिन्होंने विदेशी धरती पर लगातार दो टेस्ट शतक लगाने का कारनामा किया है।
विज्ञापन
'शतकवीर' धवन ने तोड़ा विनोद कांबली का 22 साल पुराना रिकॉर्ड
3 of 10
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन से पहले टीम इंडिया के दो ओपनर्स ही ऐसा कर सके थे। ये दो बल्लेबाज हैं सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ जिन्होंने यह कारनामा किया है।
'शतकवीर' धवन ने तोड़ा विनोद कांबली का 22 साल पुराना रिकॉर्ड
4 of 10
आज अंतरराष्ट्रीय लेफ्टहैंडर्स डे है और इस दिन का जश्न शिखर धवन ने शतक ठोंककर मनाया। बाएं हाथ के लोगों के लिए यह बेहद खास दिन होता है और इसी दिन धवन के बल्ले से शतक निकला। वह टीम इंडिया के पहले ऐसे बाएं बाथ के बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस दिन शतक जमाने का कारनामा किया।
विज्ञापन
'शतकवीर' धवन ने तोड़ा विनोद कांबली का 22 साल पुराना रिकॉर्ड
5 of 10
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जब कप्तान विराट कोहली के साथ दूसरे दिन का खेल शुरू करने आए तो रन बनने के बावजूद जल्द चौका नहीं लगा सके। इन दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती 72 गेंदों का सामना किया लेकिन एक भी गेंद को सीमा के पार नहीं पहुंचा पाए। दिन के 13वें ओवर में धवन ने दिन का पहला चौका लगाया।
विज्ञापन
'शतकवीर' धवन ने तोड़ा विनोद कांबली का 22 साल पुराना रिकॉर्ड
6 of 10
आइए, अब बात करते हैं कि धवन के उस नए रिकॉर्ड को जिसे उन्होंने इस शतकीय पारी के साथ तोड़ दिया। करियर का चौथा शतक लगाने वाले धवन ने कप्तान विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 227 रनों की दोहरी शतकीय साझेदारी की जो श्रीलंका की धरती पर भारत की ओर से तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी बन गया।
विज्ञापन
'शतकवीर' धवन ने तोड़ा विनोद कांबली का 22 साल पुराना रिकॉर्ड
7 of 10
शिखर धवन और विराट कोहली से पहले तीसरे विकेट से लिए श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ भारत की ओर से तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था जो उन्होंने 4 अगस्त 1993 को 162 रनों की साझेदारी कर बनाया था।
'शतकवीर' धवन ने तोड़ा विनोद कांबली का 22 साल पुराना रिकॉर्ड
8 of 10
22 साल पहले विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर के बनाए रिकॉर्ड की 5 दिलचस्प समानताएं भी हैं। ये 5 समानताएं हैं, बाएं-दाएं हाथ की जोड़ी, बाएं हाथ के बल्लेबाज का शतक लगाना, अगस्त में ही यह रिकॉर्ड बना, एक ही शहर (मुंबई) के बल्लेबाज, श्रीलंका की पारी समेटने के बाद भारत ने खेली पारी और बनाई बढ़त।
'शतकवीर' धवन ने तोड़ा विनोद कांबली का 22 साल पुराना रिकॉर्ड
9 of 10
अब बात धवन और कोहली के बीच हुई साझेदारी के रिकॉर्ड की। इनके बीच की 5 समानताएं हैं, बाएं-दाएं हाथ की जोड़ी, बाएं हाथ के बल्लेबाज का शतक लगाना, अगस्त में ही यह रिकॉर्ड बना, एक ही शहर (दिल्ली) के बल्लेबाज, श्रीलंका की पारी समेटने के बाद भारत ने खेली पारी और बनाई बढ़त।
'शतकवीर' धवन ने तोड़ा विनोद कांबली का 22 साल पुराना रिकॉर्ड
10 of 10
शिखर धवन और विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 227 रनों की साझेदारी की जो टेस्ट क्रिकेट में तीसरे विकेट के लिए भारत की ओर से 16वीं बार दोहरी शतकीय साझेदारी की गई। दिलचस्प यह है कि श्रीलंका के खिलाफ इस विकेट के लिए पहली बार दोहरी शतकीय साझेदारी की है।