जगमोहन डालमिया के निधन के बाद खाली पड़े बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर शशांक मनोहर निर्वाचित हुए हैं। शशांक पहले भी अध्यक्ष पद संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
शशांक मनोहर बने बीसीसीआई के नए 'किंग'
2 of 7
रविवार को मुंबई में हुई विशेष आम बैठक (एसजीएम) में शशांक के नाम पर मुहर लगी। उनका पहले से ही बीसीसीआई अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था। क्योंकि जगमोहन डालमिया के निधन के कारण हो रहे इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए वही एकमात्र उम्मीदवार भी थे।
विज्ञापन
शशांक मनोहर बने बीसीसीआई के नए 'किंग'
3 of 7
विशेष आम बैठक में पूर्व क्षेत्र की सभी छह ईकाइयों ने शशांक मनोहर के नाम का प्रस्ताव रखा, इससे पूर्व प्रमुख एन श्रीनिवासन की बोर्ड की राजनीति में ढीली होती पकड़ भी नजर आ रही है।
शशांक मनोहर बने बीसीसीआई के नए 'किंग'
4 of 7
58 साल के विदर्भ के वकील शशांक मनोहर दूसरी बार अध्यक्ष पद पर सुशोभित हुए हैं। एसजीएम से पूर्व शनिवार को शाम 7 बजे तक की समयसीमा में अध्यक्ष पद के लिए मनोहर के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया था।
विज्ञापन
शशांक मनोहर बने बीसीसीआई के नए 'किंग'
5 of 7
पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने एसजीएम में शिरकत नहीं की, उनकी जगह तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पीएस रहमान ने भाग लिया।
विज्ञापन
शशांक मनोहर बने बीसीसीआई के नए 'किंग'
6 of 7
पूर्वी क्षेत्र से जिन छह ईकाइयों ने शशांक मनोहर के नाम का प्रस्ताव रखा उनमें नेशनल क्रिकेट क्लब भी शामिल है जिसे दिवंगत जगमोहन डालमिया घरेलू क्लब कहा जाता रहा है।
एनसीसी की ओर से जगमोहन डालमिया के पुत्र अभिषेक ने शशांक मनोहर के नाम का प्रस्ताव रखा। अन्य प्रस्तावकों में कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली, त्रिपुरा से सौरव दासगुप्ता, असम से गौतम राय, ओडिशा से आशीर्बाद बेहड़ा और झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से संजय सिंह शामिल रहे।