ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न के साथ एक हादसा हो गया। सिडनी के जंगल में एक रियलटी शो के दौरान उनका सिर एनाकोंडा ने दबोच लिया। देखिए, रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना की तस्वीरें।
विज्ञापन
पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर शेन वॉर्न को एनाकोंडा ने दबोचा
2 of 7
शेन वॉर्न नेटवर्क टेन ग्रुप द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। इस शो के दौरान उन्हें अपना सिर जानवरों जैसे चूहों, सांप और एनाकोंडा के बॉक्स में डालना था।
विज्ञापन
पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर शेन वॉर्न को एनाकोंडा ने दबोचा
3 of 7
सबसे पहले उन्होंने अपना सिर चूहों के बॉक्स में डाला। यह करने में वह सफल भी हो गए। लेकिन अगली बॉक्स में एनाकोंडा सांप उन्हें बख्शने के मूड में कतई नहीं था।
पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर शेन वॉर्न को एनाकोंडा ने दबोचा
4 of 7
शेन वॉर्न ने प्रोग्राम में इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह सांपों से बेहद डरते हैं। लेकिन अपने डर को दूर करने के लिए उन्होंने यह सांप और एनाकोंडा से भरे बॉक्स में सिर डालने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर शेन वॉर्न को एनाकोंडा ने दबोचा
5 of 7
बॉक्स में सिर डालते ही शेन वॉर्न को एक एनाकोंडा ने दबोच लिया। वॉर्न चिल्ला उठे उन्होंने कह दिया मुझे निकालो, मैं सेलीब्रेटी हूं।
विज्ञापन
पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर शेन वॉर्न को एनाकोंडा ने दबोचा
6 of 7
आयोजकों ने ऑस्ट्रेलियन चैनल को दिए बयान में कहा कि एनाकोंडा में जहर नहीं था लेकिन वह गुस्से में था। इसलिए वॉर्न के साथ ऐसी घटना हुई।
पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर शेन वॉर्न को एनाकोंडा ने दबोचा
7 of 7
ऑस्ट्रेलिया अखबार द डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के कुछ समय बाद शेन वॉर्न को अस्पताल ले जाकर इलाज दे दिया गया। उनके सिर में एनाकोंडा के दांतों के निशान अभी भी हैं। हालांकि टांके नहीं लगे हैं।