फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी टीम के कप्तान कोहली से काफी आगे निकल गए सरफराज

विज्ञापन
1 of 9
युवा बल्लेबाज सरफराज खान और विराट कोहली आईपीएल में एक साथ एक ही टीम (रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर, आरसीबी) के लिए खेलते हैं और कोहली टीम के कप्तान भी हैं। लेकिन 18 साल के इस बल्लेबाज ने पिछली 6 पारियों में 81, 74, 74, नाबाद 21, 76 और फिर 59 रन बनाते हुए कोहली को काफी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

अपनी टीम के कप्तान कोहली से काफी आगे निकल गए सरफराज

2 of 9
आरसीबी ने सरफराज खान की प्रतिभा को देखते हुए अपनी टीम से रिलीज नहीं करते हुए बनाए रखा था, जिससे वह इस नीलामी में नहीं उतरे। इस समय वह बांग्लादेश में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं और जबरदस्त अंदाज में खेलते हुए खूब रन बना रहे हैं। वह जूनियर स्तर पर वनडे में एक हजार रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

अपनी टीम के कप्तान कोहली से काफी आगे निकल गए सरफराज

3 of 9
मीरपुर में सरफराज खान ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ एक और अर्धशतकीय पारी खेली। इस टूर्नामेंट में वह अब तक 4 फिफ्टी लगा चुके हैं। अब उनके खाते में कुल एक शतक और 10 अर्धशतक शामिल हो गया है। अंडर-19 क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

अपनी टीम के कप्तान कोहली से काफी आगे निकल गए सरफराज

4 of 9
सरफराज खान अंडर-19 करियर में 2013 से लेकर अब तक 32 मैचों की 29 पारियों में 1029 रन बनाने के साथ ही वह जूनियर क्रिकेट में कोहली से आगे हो गए हैं। कोहली (2006-08) ने इस स्तर पर 28 मैचों की 25 पारियों में 978 रन बनाए थे। उन्होंने इस दौरान एक शतक और 6 अर्धशतक जमाए। लेकिन सरफराज को जूनियर स्तर पर सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज बनने के लिए अभी काफी रन बनाने होंगे।
विज्ञापन

अपनी टीम के कप्तान कोहली से काफी आगे निकल गए सरफराज

5 of 9
टेस्ट कप्तान विराट कोहली को पीछे करने के बाद अंडर-19 क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सरफराज खान अभी भी 3 अन्य भारतीय बल्लेबाजों से पीछे हैं। उनसे आगे उन्मुक्त चंद, तन्मय श्रीवास्तव और विजय जोल हैं।
विज्ञापन

अपनी टीम के कप्तान कोहली से काफी आगे निकल गए सरफराज

6 of 9
सरफराज ने जूनियर क्रिकेट में 1029 रन बनाए हैं। जबकि उन्मुक्त चंद ने 21 मैचों में 1149 रन, तन्मय ने 34 मैचों में 1316 रन बनाए हैं। जबकि सबसे आगे हैं विजय जोल जिन्होंने 36 मैचों में सबसे ज्यादा 1404 रन बनाए हैं। चंद के खाते में 5 शतक है जबकि जोल ने 4 शतक लगाए हैं।
विज्ञापन

अपनी टीम के कप्तान कोहली से काफी आगे निकल गए सरफराज

7 of 9
जहां तक अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात है तो सरफराज भारत के शीर्ष बल्लेबाज हो गए हैं। उन्होंने भारतीय ओपनर शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 7 मैचों में 505 रन (3 शतक और 1 अर्धशतक) बनाए थे। जबकि ओवरऑल रिकॉर्ड के मामले में वह छठे नंबर पर हैं। सरफराज ने 11 मैचों में 515 रन बनाए हैं।

अपनी टीम के कप्तान कोहली से काफी आगे निकल गए सरफराज

8 of 9
अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आयरलैंड के बल्लेबाज इयोन मोर्गन के नाम दर्ज है जिन्होंने 13 मैचों की 13 पारियों में कुल 606 रन बनाए थे। सरफराज ने 515 रन बना लिए हैं और मोर्गन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 91 रन दूर हैं। अगर टीम फाइनल में पहुंचती है तो उनके पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका होगा।
विज्ञापन

अपनी टीम के कप्तान कोहली से काफी आगे निकल गए सरफराज

9 of 9
सरफराज खान को भारतीय टीम का अगला सितारा माना जा रहा है। आज कोहली को पीछे छोड़ने वाला यह युवा बल्लेबाज आगे चलकर उनकी ही कप्तानी में टीम इंडिया में खेल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें