अपने करियर में पांचवां ग्रैंड स्लैम जीतकर सानिया मिर्जा जब अपने स्वदेश लौटी तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान उनके घर के सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
ग्रैंड स्लैम का 'पंजा' लगाने वाली सानिया का हुआ जमकर स्वागत
2 of 5
यूएस ओपन में महिला युगल के फाइनल से पहले सानिया मिर्जा ने न्यूयॉर्क में महान गायिका आशा भोसले से मिली, जहां गायिका ने उन्हें जीत की शुभकामना दी और इसके बाद सानिया यह मुकाबला जीत भी गईं।
विज्ञापन
ग्रैंड स्लैम का 'पंजा' लगाने वाली सानिया का हुआ जमकर स्वागत
3 of 5
मैदान पर अपने बेमिसाल प्रदर्शन के साथ सानिया मिर्जा विवादों के कारण भी चर्चा में आ जाती हैं। महिला टेनिस स्टार इन बातों की परवाह नहीं करती कि चंद लोग उनके बारे में क्या कहते हैं क्योंकि ऐसे लोगों की तुलना में देश में उनके समर्थकों की संख्या कहीं ज्यादा है। इसे संयोग कहा जा सकता है कि लेकिन यूएस ओपन में उनके दोनों खिताब से पहले विवाद पैदा हो गए थे। उन्होंने दो दिन पहले यूएस ओपन में महिला युगल खिताब जीता। इससे ठीक पहले एक खिलाड़ी ने उनको प्रतिष्ठित खेल रत्न दिए जाने पर सवाल उठाए थे।
ग्रैंड स्लैम का 'पंजा' लगाने वाली सानिया का हुआ जमकर स्वागत
4 of 5
पिछले साल भी ब्रूनो सोरेस के साथ मिश्रित युगल खिताब जीतने से पहले एक राजनीतिज्ञ ने उन्हें नवगठित तेलांगाना का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने का विरोध किया था। सानिया ने न्यूयॉर्क से अपने आगमन के बाद कहा, "सही में मैं इसकी परवाह नहीं करती। मैं अक्सर अखबारों को नहीं पढ़ती हूं। मैं केवल टेनिस खेलती हं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करती हूं और इससे मुझे खुशी मिलती है। यही वजह है कि मैं जानती हूं कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे किया जाता है।"
ग्रैंड स्लैम का 'पंजा' लगाने वाली सानिया का हुआ जमकर स्वागत
5 of 5
उन्होंने आगे कहा, "मैं भाग्यशाली हूं जो अच्छा करने में सफल रहती हूं। इसके अलावा मैं इस बात की परवाह नहीं करती कि चंद लोग क्या कहते हैं, मैं जानती हूं कि देश के बाकी लोग मुझे चाहते हैं।"