फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता के 'आठवें आसमान' पर पहुंची सानिया-हिंगिस की जोड़ी

विज्ञापन
1 of 5
विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने अपने विजय अभियान के क्रम को जारी रखते हुए चीन ओपन टूर्नामेंट का महिलया युगल खिताब जीत लिया है।
विज्ञापन

सफलता के 'आठवें आसमान' पर पहुंची सानिया-हिंगिस की जोड़ी

2 of 5
इस जोड़ी का मौजूदा सत्र में यह आठवां खिताब है। सानिया और हिंगिस ने शनिवार को खेले गए महिलाओं की युगल स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में छठी वरीयता प्राप्त ताइपे की हाओ चिंग चान और युंग जान चान की जोड़ी को बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-7 (9), 6-1, 10-8 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

सफलता के 'आठवें आसमान' पर पहुंची सानिया-हिंगिस की जोड़ी

3 of 5
इस मुकाबले को जीतने के लिए सानिया और हिंगिस को एक घंटे और 40 मिनट तक कोर्ट पर पसीना बहाना पड़ा। इस जोड़ी ने पहला सेट 6-7 से गंवा दिया था लेकिन दूसरे सेट में जबर्दस्त वापसी करते हुए सानिया और हिंगिस ने विपक्षी जोड़ी को 6-1 से मात दी।

सफलता के 'आठवें आसमान' पर पहुंची सानिया-हिंगिस की जोड़ी

4 of 5
टाईब्रेकर में खींचा तीसरा सेट बेहद रोमांचक रहा और एक समय स्कोर 7-7 तक पहुंच गया था लेकिन सानिया और मार्टिना ने अगले चार में से तीन अंक अपने नाम कर 10-8 से मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। सानिया और हिंगिस की जोड़ी का लगातार यह चौथा खिताबी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के 'आठवें आसमान' पर पहुंची सानिया-हिंगिस की जोड़ी

5 of 5
इससे पहले, सानिया और हिंगिस की जोड़ी इस वर्ष दो ग्रैंड स्लैम विंबलडन और यूएस ओपन सहित कुल सात खिताब जीते थे। सानिया लगातार चौथी बार इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची थी। इससे पहले वह वर्ष 2013 में जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ यहां खिताबी जीत हासिल कर चुकी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें