भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपनी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए गुआंगझू ओपन का महिला युगल का खिताब जीत लिया है। (photo-twitter)
विज्ञापन
सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने लगाया खिताबी जीत का 'छक्का'
2 of 5
इस तरह सानिया ने इस सीजन में अपने सातवां खिताब जीत लिया है। यूएस ओपन चैंपियन सानिया-हिंगिस ने चीनी जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराते हुए एक साथ खिताबी जीत का छक्का लगा दिया। मार्च 2015 में दोनों ने साथ खेलना शुरू किया और तब से लेकर अब तक एक साथ 6 खिताब जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने लगाया खिताबी जीत का 'छक्का'
3 of 5
सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने इस्राइल की जूलिया ग्लूशेको और स्वीडन की रेबेका पीटरसन को सेमीफाइनल में सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया था।
सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने लगाया खिताबी जीत का 'छक्का'
4 of 5
सानिया मिर्जा ने इससे पहले विंबलडन और यूएस ओपन सहित इस सीजन में हिंगिस के साथ मिलकर पांच खिताब जीते है जिनमें से इंडियन वेल्स, मियामी और चार्ल्सटन में तीन खिताबी जीत तो उन्होंने लगातार दर्ज कीं।