मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपना 200वां और आखिर टेस्ट खेलने के लिए बृहस्पतिवार को वानखेड़े स्टेडियम में मैदान पर उतरे।
विज्ञापन
सचिन की विदाई पर झुक गया जमाना!
2 of 16
मैच के पहले दिन स्टेडियम में बैठे और टीवी के जरिए सचिन को देख रहे करोड़ों दर्शक सचिन की पारी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
सचिन की विदाई पर झुक गया जमाना!
3 of 16
शिखर धवन और मुरली विजय ने जोरदार शुरुआत के बाद भी आज दुनिया इस जोड़ी की साझेदारी खिंचने की नहीं, बल्कि टूटने की दुआ मांग रही थी।
सचिन की विदाई पर झुक गया जमाना!
4 of 16
धवन और मुरली विजय का विकेट गिरने के साथ ही भारतीय प्रशंसक उछल पड़े, उन्हें अब सचिन का इंतजार था।
विज्ञापन
सचिन की विदाई पर झुक गया जमाना!
5 of 16
जब सचिन पिच की तरफ बढ़े, तो स्टेडियम में मौजूद लोग अपने स्मार्टफोन और कैमरे के जरिए इस नायाब पल को कैद करने लगे।
विज्ञापन
सचिन की विदाई पर झुक गया जमाना!
6 of 16
सचिन जब मैदान के बीचोंबीच पहुंचे, तो वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने दो हिस्सों में बंटकर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके तहत विरोधी टीम लाइन लगाकर खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन
सचिन की विदाई पर झुक गया जमाना!
7 of 16
मैदान में ही नहीं उसके बाहर भी सचिन के दीवानों का जोश कुछ कम नहीं था। किसी ने अपने चेहरे पर सचिन का नाम लिखवाया तो किसी ने उन्हें भगवान बना दिया।
सचिन की विदाई पर झुक गया जमाना!
8 of 16
स्टेडियम में दर्शक 'सचिन-सचिन' चिल्ला रहे थे, जाइंट स्क्रीन पर शुक्रिया सचिन लिखा था और सोशल नेटवर्किंग साइट पर मैदान में उनके विरोधी रहने वाले खिलाड़ी भी उनकी तारीफ में जुटे थे।
सचिन की विदाई पर झुक गया जमाना!
9 of 16
यह सचिन का जादू है, जो सभी के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। अंग्रेज बल्लेबाज जोनाथन बेयरस्टो ने तुरंत ट्वीट किया, "क्रिकेट का जीनियस आखिरी बार मैदान पर आ गया है।"
सचिन की विदाई पर झुक गया जमाना!
10 of 16
वेस्टइंडीज के 182 रन के जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 157 रन बनाए। सचिन 38 रन और पुजारा 34 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर डटे हुए हैं।
सचिन की विदाई पर झुक गया जमाना!
11 of 16
सचिन तेंदुलकर को मिल रहे सम्मान और प्यार को देख स्टेडियम में मौजूद उनकी मां का सिर गर्व से ऊंचा उठ गया।
सचिन की विदाई पर झुक गया जमाना!
12 of 16
मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर की डाक टिकट जारी हुई।
सचिन की विदाई पर झुक गया जमाना!
13 of 16
अपना 200वां टेस्ट मैच शुरू होने से पहले सचिन तेंदुलकर उनके सम्मान में बनी डाक टिकट जारी करते हुए।
सचिन की विदाई पर झुक गया जमाना!
14 of 16
डाक टिकट जारी करने के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल भी पहुंचे।
सचिन की विदाई पर झुक गया जमाना!
15 of 16
मुंबई क्रिकेट संघ प्रमुख शरद पवार, बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने भी सचिन का फोटो लगा डाक टिकट जारी किया।