फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले 4 साल में एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुआ, अब 9 बार हो गया

विज्ञापन
1 of 9
किसी बल्लेबाज का फॉर्म कब उतर जाए और कब चढ़ जाए इसके बारे में कोई भी सटीक जानकारी नहीं दे सकता है, खुद बल्लेबाज भी नहीं। अब एक बल्लेबाज ऐसा है जो अपने करियर के शुरुआती 4 सालों में एक बार भी शून्य पर आउट नहीं हुआ, लेकिन आगे के 5 सालों में वह 9 बार खाता भी नहीं खोल सका।
विज्ञापन

पहले 4 साल में एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुआ, अब 9 बार हो गया

2 of 9
यह धाकड़ बल्लेबाज अपनी टीम की बल्लेबाजी का मुख्य धार है और करीब 8 साल के अपने टेस्ट करियर में 69 टेस्ट मैचों की 127 पारियों में 5232 रन बना चुका है। इस बल्लेबाज की सर्वश्रेष्ठ पारी रही 290 रनों की। अपने करियर में उसने 13 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन

पहले 4 साल में एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुआ, अब 9 बार हो गया

3 of 9
जिस धाकड़ बल्लेबाज की बात हो रही है वो है न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर। टेलर ने करियर की शुरुआत (2007 से 2010 तक) में पहले 4 साल में 51 टेस्ट पारियां खेली जिसमें वह एक बार भी शून्य पर आउट नहीं हुए। लेकिन अगले 5 साल (2010 से आगे) में वह 75 पारियों में 9 बार शून्य पर आउट हो गए।

पहले 4 साल में एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुआ, अब 9 बार हो गया

4 of 9
किवी टीम के धाकड़ बल्लेबाज रॉस टेलर चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं। वह अपने करियर में 9 बार शून्य पर आउट हुए जिसमें वह 6 बार चौथे नंबर पर और 3 बार पांचवें नंबर पर खाता खोले बगैर ही आउट हो गए।
विज्ञापन

पहले 4 साल में एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुआ, अब 9 बार हो गया

5 of 9
रॉस टेलर ने जहां इस साल काफी रन बनाए वहीं इस साल वह अपने 8 साल के टेस्ट करियर में पहली बार किसी साल में 3 बार शून्य पर आउट हुए। वह 2013 और 2014 में 2-2 बार शून्य पर आउट हुए थे और इस बार वह 3 बार शून्य पर ही पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन

पहले 4 साल में एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुआ, अब 9 बार हो गया

6 of 9
न्यूजीलैंड के लिए चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रॉस टेलर नौंवीं बार शून्य पर आउट हुए हैं और यह इस क्रम पर सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के संयुक्त रिकॉर्ड की बराबरी भी है। उनसे पहले नाथन एस्टल और स्टीफन फ्लेमिंग 9-9 बार इस क्रम पर 0 पर आउट हुए।
विज्ञापन

पहले 4 साल में एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुआ, अब 9 बार हो गया

7 of 9
अब बात ओवरऑल टेस्ट करियर पर। टेस्ट में चौथे और पांचवें नंबर पर सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज है ऑस्ट्रेलिया के मार्क वॉ के नाम। मार्क वॉ इन दो पोजिशनों पर सबसे ज्यादा 17 बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड है।

पहले 4 साल में एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुआ, अब 9 बार हो गया

8 of 9
रॉस टेलर और केन विलियम्सन दोनों ही न्यूजीलैंड की टीम के खास बल्लेबाज हैं। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए केन 1 रन पर आउट हो गए और इसके बाद टेलर 0 पर। इस तरह से दोनों बल्लेबाज किसी एक पारी में टीम के लिए सिर्फ 1 रन का योगदान दे सके।
विज्ञापन

पहले 4 साल में एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुआ, अब 9 बार हो गया

9 of 9
ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है कि रॉस टेलर और केन विलियम्सन जब किसी मैच में उतरे और दोनों बल्लेबाज किसी एक पारी में 1 रन या उससे कम का ही योगदान दे पाए हों। इससे पहले 2011-12 में गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के ये दोनों बल्लेबाज जेम्स पैटिंसन के एक ही ओवर में आउट हो गए थे और दोनों ही उस मैच में खाता नहीं खोल सके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें