मुंबई इंडियंस की कामयाबी का रोहित शर्मा का बहुत बड़ा श्रेय जाता है। उनकी कप्तानी में वो सारे गुण दिखते हैं जो टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी में नजर आते हैं।
विज्ञापन
तो क्या रोहित के हाथों अपनी कप्तानी गंवा देंगे विराट कोहली?
2 of 13
पूर्व कप्तान और मुंबई इंडियंस के आइकन सचिन तेंदुलकर अपनी टीम के कप्तान रोहित शर्मा से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि हालिया वर्षों में एक कप्तान के रूप में वह काफी निखरे हैं। अगर आप तुलनात्मक रूप से देखें तो जब उन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तानी करनी शुरू की थी तब और अब में काफी बदलाव आया है। वह पहले से ज्यादा विश्वास से भरे नजर आते हैं।
विज्ञापन
तो क्या रोहित के हाथों अपनी कप्तानी गंवा देंगे विराट कोहली?
3 of 13
रोहित शर्मा अपनी शांत प्रवृत्ति और व्यवहार से टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान विराट कोहली को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। मुंबई का यह क्रिकेटर विराट की तरह भावनाओं में नहीं बहता और न ही गाली-गलौज करता नजर आता है।
तो क्या रोहित के हाथों अपनी कप्तानी गंवा देंगे विराट कोहली?
4 of 13
आइए, जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट जगत के दो नए उभरते कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में। दोनों दिग्गज बल्लेबाजों में क्या-क्या है खास बात?
विज्ञापन
तो क्या रोहित के हाथों अपनी कप्तानी गंवा देंगे विराट कोहली?
5 of 13
महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम इंडिया की कप्तानी के लिए विराट कोहली को अगला कप्तान माना जा रहा है। लेकिन कोहली के अलावा रोहित शर्मा भी कप्तानी में रेस में शामिल होते नजर आ रहे हैं, खासकर मुंबई इंडियंस की उनकी कप्तानी में दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने के बाद।
विज्ञापन
तो क्या रोहित के हाथों अपनी कप्तानी गंवा देंगे विराट कोहली?
6 of 13
आपा ना खोना आईपीएल-8 की शुरुआत में जब मुंबई ने 4 मैच लगातार हारे तो भी रोहित ने मैच के दौरान और उसके बाद भी कभी आपा नहीं खोया। वह किसी भी खिलाड़ी पर झल्लाते नजर नहीं आए। नतीजा टीम ने आखिरी 10 मैचों में से 9 में जीत हासिल की।
विज्ञापन
तो क्या रोहित के हाथों अपनी कप्तानी गंवा देंगे विराट कोहली?
7 of 13
युवाओं पर भरोसा मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल के इस संस्करण में युवा खिलाड़ियों पर विश्वास रखा और उन्हें पूरे मौके भी दिए।
तो क्या रोहित के हाथों अपनी कप्तानी गंवा देंगे विराट कोहली?
8 of 13
खुद से पहले टीम अच्छा कप्तान वो होता है जो खुद से पहले टीम को सामने रखे। रोहित ने ऐसा ही किया और टीम के अनुसार अपने बल्लेबाजी क्रम को कई बार बदला। शुरुआत में ओपनिंग करने उतर रहे रोहित ने नंबर 3 और नंबर 4 पर बल्लेबाजी की। रोहित ने इस सीजन 16 मैचों में 34.42 की औसत से 482 रन बनाए। वो चाहते तो ओपनिंग करते हुए ज्यादा रन बना सकते थे।
तो क्या रोहित के हाथों अपनी कप्तानी गंवा देंगे विराट कोहली?
9 of 13
कप्तानी ने बनाया जिम्मेदार आईपीएल-2013 सीजन के बीच में रोहित शर्मा को मुंबई की कप्तानी दी गई। इस रोल ने रोहित को बेपरवाह खिलाड़ी से जिम्मेदार कप्तान बनाया। 2013 में टीम आईपीएल चैंपियन बनी और इसी सीजन में टीम ने चैंपियंस लीग का खिताब जीता। 2014 आईपीएल में टीम प्ले ऑफ तक पहुंची और 2015 में फिर से आईपीएल चैंपियन बनी।
तो क्या रोहित के हाथों अपनी कप्तानी गंवा देंगे विराट कोहली?
10 of 13
जल्द आपा खोना रोहित शर्मा के उलट विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी करते हुए कई शानदार पारियां खेलीं लेकिन कई मौकों पर मैच के दौरान वह अपने साथी खिलाड़ियों पर गुस्सा करते नजर आए।
तो क्या रोहित के हाथों अपनी कप्तानी गंवा देंगे विराट कोहली?
11 of 13
विराट कोहली को जल्द ही आपा खोने वाला क्रिकेटर माना जाता है। इस सत्र में एक मैच के दौरान वह कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान और सीनियर बल्लेबाज गौतम गंभीर से भिड़ गए थे। टूर्नामेंट में वह पहले भी कई बार विपक्षी खिलाड़ियों से उलझते रहे हैं।
तो क्या रोहित के हाथों अपनी कप्तानी गंवा देंगे विराट कोहली?
12 of 13
रोहित शर्मा की तुलना में विराट कोहली टीम इंडिया के बड़े बल्लेबाज हैं और अभी टेस्ट टीम के कप्तान हैं। धोनी के संन्यास के बाद हो सकता है कि वह वनडे और टी-20 के भी कप्तान बन जाएं। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए कोहली को आक्रामकता के साथ संयम का व्यवहार भी दिखाना होगा।
तो क्या रोहित के हाथों अपनी कप्तानी गंवा देंगे विराट कोहली?
13 of 13
बतौर कप्तान रोहित शर्मा 3 साल के अंदर 2 बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल चैंपियन बनवा चुके हैं जबकि विराट कोहली भी 2013 में ही कप्तान बने लेकिन टीम को एक बार भी खिताब नहीं दिलवा सके हैं। कप्तान के रूप में टीम में बने रहने के लिए परिणाम की भी जरूरत होती है ऐसे में कोहली को खिताबी जीत का हिस्सा बनना होगा।