फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिटमैन' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बने नए वेरी-वेरी स्पेशल बल्लेबाज

विज्ञापन
1 of 8
रोहित शर्मा का फॉर्म जब भी खराब होता है तो वह शायद यही उम्मीद करते होंगे कि उनका एक मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो जाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरते ही उनका बल्ला बोलने लगता है और बड़े शॉट भी लगाना शुरू कर देता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह टीम इंडिया के नए वीवीएस लक्ष्मण बन गए हैं। जानते हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके ढेरों रिकॉर्ड्स को।
विज्ञापन

'हिटमैन' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बने नए वेरी-वेरी स्पेशल बल्लेबाज

2 of 8
रोहित शर्मा का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किस कदर बोलता है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस वर्ल्ड चैंपियन टीम के खिलाफ पिछले 4 मैचों में 209, 138, 34 और नाबाद 171 रनों की पारी खेली है। इसमें से उनकी ओर से 138 और नाबाद 171 की पारियां क्रमश: मेलबर्न और पर्थ में खेली गई है।
विज्ञापन

'हिटमैन' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बने नए वेरी-वेरी स्पेशल बल्लेबाज

3 of 8
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पिछले 3 साल से भारत के लिए एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने साल 2016 में भी इसकी शुरुआत कर दी है। साल 2016 में वह भारत की ओर से छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं।

'हिटमैन' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बने नए वेरी-वेरी स्पेशल बल्लेबाज

4 of 8
रोहित शर्मा ने पर्थ की तेज और उछालभरी पिच पर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और नाबाद 171 रन बनाए। वह इस पारी के साथ ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 1979 में सिडनी में नाबाद 153 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

'हिटमैन' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बने नए वेरी-वेरी स्पेशल बल्लेबाज

5 of 8
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बड़े शॉट लगाने के लिए भी जाने जाते हैं। आज की इस ऐतिहासिक पारी में 13 चौके और 7 छक्के लगाए। अपने 7 छक्कों में दूसरे छक्के के साथ उन्होंने अपने वनडे करियर में छक्कों का भी शतक लगा दिया। यानी एक ही दिन में उनके खाते में 2 शतक आ गए। उन्होंने कुल 105 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन

'हिटमैन' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बने नए वेरी-वेरी स्पेशल बल्लेबाज

6 of 8
ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा का यह तीसरा वनडे शतक है। किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने इससे ज्यादा शतक ऑस्ट्रेलिया की धरती पर नहीं लगाए हैं। महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी इस कंगारुलैंड पर वनडे में 3 शतक जमाए हैं।
विज्ञापन

'हिटमैन' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बने नए वेरी-वेरी स्पेशल बल्लेबाज

7 of 8
रोहित को कंगारुओं के खिलाफ रन बनाने में काफी मजा आता है यही कारण है कि उनकी अच्छी पारियां इसी टीम के खिलाफ ही है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे तेज हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 68.46 की औसत से सिर्फ 19 पारियों में एक हजार रन बना लिए। इस टीम के खिलाफ उन्होंने 1027 रन बनाए हैं। वनडे में अपना पहला दोहरा शतक (209) भी इसी टीम के खिलाफ लगाया था।
विज्ञापन

'हिटमैन' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बने नए वेरी-वेरी स्पेशल बल्लेबाज

8 of 8
ढेरों रिकॉर्ड के बीच रोहित शर्मा के नाम एक रिकॉर्ड यह भी दर्ज हो गया कि वह पर्थ में शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी बन गए। साथ ही 2008 के बाद ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ 2 वनडे शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज भी हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें