बात टीम इंडिया के एक ऑलराउंडर क्रिकेटर की है। जब तक वह टीम में हैं, उनके पिता को बीसीसीआई की नौकरी से बेदखल किया जा सकता है। यह ऑलराउंडर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा रहा था और उम्मीद है कि वह टेस्ट सीरीज के दौरान भी टीम से बने रहे।
विज्ञापन
जब तक बेटा होगा टीम इंडिया में, नहीं रहेगी पिता की 'नौकरी'?
2 of 7
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी के पिता रोजर की नौकरी जा सकती है।
विज्ञापन
जब तक बेटा होगा टीम इंडिया में, नहीं रहेगी पिता की 'नौकरी'?
3 of 7
पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी इस वक्त टीम इंडिया की चयन समिति के सदस्य हैं और उनके बेटे स्टुअर्ट भारतीय टीम का हिस्सा।
जब तक बेटा होगा टीम इंडिया में, नहीं रहेगी पिता की 'नौकरी'?
4 of 7
लिहाजा 'हितों के टकराव' के चलते बीसीसीआई रोजर बिन्नी को टीम इंडिया की चयन समिति से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
विज्ञापन
जब तक बेटा होगा टीम इंडिया में, नहीं रहेगी पिता की 'नौकरी'?
5 of 7
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रोजर बिन्नी को वर्ष 2012 के सितंबर में साउथ जोन से चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया था और तब से वह चयन समिति के सदस्य हैं। बीसीसीआई के साथ उनके अनुबंध में अब सिर्फ एक साल का वक्त शेष है।
विज्ञापन
जब तक बेटा होगा टीम इंडिया में, नहीं रहेगी पिता की 'नौकरी'?
6 of 7
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रोजर बिन्नी के संबंध में कहा, "मेरे विचार से रोजर को खुद ही अपना पद छोड़ देना चाहिए। क्योंकि हितों के टकराव का मसला आ सकता है। वह (रोजर) टीम इंडिया की चयन समिति में हैं और उनका बेटा स्टुअर्ट बिन्नी टीम इंडिया में।"
जब तक बेटा होगा टीम इंडिया में, नहीं रहेगी पिता की 'नौकरी'?
7 of 7
सूत्रों के अनुसार, अगर रोजर टीम इंडिया की चयन समिति से हटाए जाते हैं या खुद ही हटते हैं तो उनके स्थान पर ईस्ट जोन के सलेक्टर सैय्यद सबा करीब को लाया जा सकता है। हालांकि इस मामले में फैसला 9 नवंबर को बीसीसीआई की वार्षिक बैठक में लिया जाएगा।