फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 नायाब रिकॉर्ड, युवी ने टी-20 में चौके से ज्यादा लगाए छक्के

विज्ञापन
1 of 10
क्रिकेट में रिकॉर्ड बनना और टूटना बड़ी बात नहीं है। लेकिन इस बार हम लाए हैं आपके लिए ऐसे 5 रिकॉर्ड जो आपने पहले सुने नहीं होंगे।
विज्ञापन

ये 5 नायाब रिकॉर्ड, युवी ने टी-20 में चौके से ज्यादा लगाए छक्के

2 of 10
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतक हो या सर डॉन ‌ब्रैडमेन का टेस्ट क्रिकेट में 99.99 का औसत। ऐसे ही कई रिकॉर्ड हैं जो क्रिकेट को दिलचस्प बनाते हैं। लेकिन इस बार ये रिकॉर्ड आपके लिए बिल्कुल नए हैं।

विज्ञापन

ये 5 नायाब रिकॉर्ड, युवी ने टी-20 में चौके से ज्यादा लगाए छक्के

3 of 10
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह आज भले ही टीम में न हों लेकिन मैदान में उनके कारनामे आज भी यादगार हैं। युवराज सिंह टी-20 क्रिकेट के इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने चौकों से ज्यादा छक्के जड़े हैं। 33 वर्षीय युवी 40 टी-20 मैच खेल चुके हैं।

ये 5 नायाब रिकॉर्ड, युवी ने टी-20 में चौके से ज्यादा लगाए छक्के

4 of 10
क्रिकेट दुनिया में नया जन्म लेने वाली अफगानिस्तान भले ही नई टीम हो लेकिन उसने टी-20 ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि दो अंतरराष्ट्रीय टीमें पीछे हो गई।
विज्ञापन

ये 5 नायाब रिकॉर्ड, युवी ने टी-20 में चौके से ज्यादा लगाए छक्के

5 of 10
अफगानिस्तान टीम अब तक खेले गए 33 टी-20 मैचों में 19 मैच जीत चुकी है। यह रिकॉर्ड बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की संयुक्त जीत के बराबर है। बांग्लादेश ने 44 टी-20 मैचों में 12 मैच जीते जबकि जिम्बाब्वे ने 40 टी-20 मैचों में से 7 मैचों में जीत दर्ज की है।

विज्ञापन

ये 5 नायाब रिकॉर्ड, युवी ने टी-20 में चौके से ज्यादा लगाए छक्के

6 of 10
टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही बल्लेबाजी में लगातार अच्छा प्रदर्शन न कर रहे हों लेकिन रैंकिंग में उन्हें कोई खासा फर्क नहीं पड़ा। धोनी वर्ष 2006 से 2015 तक आईसीसी की टॉप 10 रैंकिंग में बने हुए हैं। यह कारनामा करने वाले वह पहले भारतीय कप्तान हैं।
विज्ञापन

ये 5 नायाब रिकॉर्ड, युवी ने टी-20 में चौके से ज्यादा लगाए छक्के

7 of 10
भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र ‌सिंह धोनी की 2006 से 2015 तक की आईसीसी रैंकिंग इस प्रकार है। 2006 में 2, 2007 में 7, 2008 में 9, 2009 व 2010 में नंबर वन, 2011 में 5, 2012 व 2013 में 4, 2014 में 6, 2015 में 8 और इस वक्त धोनी 6वीं रैंकिंग में हैं।

ये 5 नायाब रिकॉर्ड, युवी ने टी-20 में चौके से ज्यादा लगाए छक्के

8 of 10
पाकिस्तान टीम टेस्ट जीत में दक्षिण एशियाई देशों में सबसे अव्वल है। इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद पाक ने भारत को भी पछाड़ दिया है। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान 126 मैच जीत चुकी है। दूसरे नंबर पर भारत 125 जीत के साथ पीछे चल रहा है। तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश: श्रीलंका (75) और बांग्लादेश (7) हैं।

ये 5 नायाब रिकॉर्ड, युवी ने टी-20 में चौके से ज्यादा लगाए छक्के

9 of 10
अगले रिकॉर्डधारी हैं पाक टीम के टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक। इस टुक-टुक बल्लेबाज ने वनडे में एक भी शतक नहीं लगाया है। जबकि टेस्ट क्रिकेट में 40 साल के इस कप्तान के नाम 9 शतक हैं। लेकिन टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले कप्तानों में मिसबाह सबसे आगे हैं, भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर हैं। पढ़िए टॉप 5 कप्तानों के नाम।
विज्ञापन

ये 5 नायाब रिकॉर्ड, युवी ने टी-20 में चौके से ज्यादा लगाए छक्के

10 of 10
पाक टीम के टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक ने टेस्ट में बतौर कप्तान 67 छक्के लगाए हैं। उनके बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 51 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर है। पूर्व कैरिबियाई कप्तान ब्रॉयन लारा 49 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज के एक और कप्तान क्लाइव लॉयड 48 छक्कों के साथ चौथे और न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैककुलम 47 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें