फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेल से पहले भी हुई हैं ऐसी शर्मनाक हरकतें, 5 बड़ी घटनाएं

विज्ञापन
1 of 8
अपनी धुन में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल एक महिला पत्रकार के साथ आपत्तिजनक अंदाज में बात करने के बाद संकट में फंसते दिख रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों ऑस्ट्रेलियाई टी-20 घरेलू टूर्नामेंट बिग बैश लीग में एक पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार कर बैठे। इसके बाद आयोजकों ने उन पर भारी जुर्माना भी लगा दिया। अब यह खबर आ रही है कि आयोजक उन पर प्रतिबंध भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन

गेल से पहले भी हुई हैं ऐसी शर्मनाक हरकतें, 5 बड़ी घटनाएं

2 of 8
कई विस्फोटक पारियां खेलने वाले क्रिस गेल पहले भी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार के लिए बदनाम रहे हैं। पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान सिडनी में उन पर एक ऑस्ट्रेलियाई महिला के सामने जानबूझकर नग्न होने का आरोप है। विंडीज टीम के मैनेजर रिची रिचर्डसन ने सभी कैरेबियाई खिलाड़ियों को मेल कर महिलाओं के प्रति सम्मान दिखाने को कहा है।
विज्ञापन

गेल से पहले भी हुई हैं ऐसी शर्मनाक हरकतें, 5 बड़ी घटनाएं

3 of 8
खेल के मैदान पर क्रिस गेल से पहले भी इससे मिलती-जुलती कई घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें महिलाओं के प्रति सम्मान नहीं दिखाया गया है। आइए, जानते हैं ऐसी 5 बड़ी घटनाओं को जहां खिलाड़ियों ने महिलाओं के प्रति सम्मान नहीं दिखाया और उन्हें सेक्स का प्रतीक समझा गया।

गेल से पहले भी हुई हैं ऐसी शर्मनाक हरकतें, 5 बड़ी घटनाएं

4 of 8
पिछले साल ही साइप्रस में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला फुटबॉल मैच खेला जा रहा था जहां मुकाबला खेला जा रहा था उसी के पास एक मिलिट्रि बेस है। मैच के दौरान इंग्लैंड के सैनिकों ने महिलाओं से संबंधित गालियों की बौछार कर दी। सैनिकों ने खासकर ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडर सर्वेट उनलार को अपना निशाना बनाया था।
विज्ञापन

गेल से पहले भी हुई हैं ऐसी शर्मनाक हरकतें, 5 बड़ी घटनाएं

5 of 8
इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम ने 2015 में ही कनाडा में हुए वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीता था। उनके शानदार प्रदर्शन पर हर ओर बधाई संदेश दिए जा रहे थे। इस बीच एफए ने इंग्लैंड के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर दिया, "महिला टीम को मां, साथी और बेटी के रूप में वापस चला जाना चाहिए।" अब वे घर लौट चुकी हैं। इस ट्वीट की काफी आलोचना हुई, बाद में इस पोस्ट को डिलिट कर दिया गया।
विज्ञापन

गेल से पहले भी हुई हैं ऐसी शर्मनाक हरकतें, 5 बड़ी घटनाएं

6 of 8
1993 में जैकलीन मैग्ने उस समय चर्चा में आ गईं जब उन्होंने महिला पत्रकारों के लिए मैच के बाद होने वाले साक्षात्कार के लिए बंद कमरे की मांग कर डाली। रेडियो कमेंट्रेटर और बाल्मियन टाइगर्स के कोच एलन जोंस ने यह कहते हुए फटकार लगाई कि उन्हें एक स्कूली लड़की की तरह व्यवहार करना बंद करना चाहिए।
विज्ञापन

गेल से पहले भी हुई हैं ऐसी शर्मनाक हरकतें, 5 बड़ी घटनाएं

7 of 8
प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब चेल्सी की पूर्व डॉक्टर इवा कार्नियरो और सहायक रेफरी हेलेन ब्रार्ने कई बार मैच के दौरान आपस में अश्लील बाते करते हुए पकड़े गए। बाद में एक वेबसाइट ने फुटेज के जरिए दिखाया कि मैनचेस्टर सिटी और मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ मुकाबलों के दौरान दोनों आपस में किस तरह से सेक्स संबंधी बातें कर रहे थे।
विज्ञापन

गेल से पहले भी हुई हैं ऐसी शर्मनाक हरकतें, 5 बड़ी घटनाएं

8 of 8
1990 में बॉस्टन हेराल्ड के लिए काम करने वाली लीजा ओल्सन ने न्यू इंग्लैंड पैट्रियॉट्स जो एक अमेरिकन फुटबॉल टीम है के खिलाड़ियों पर टीम के लॉकर रूम में शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। लीजा ने टीम पर मुकदमा कर दिया था जिसके कारण कई खिलाड़ियों को सजा भी मिली। यह घटना खेल पत्रकारिता में महिलाओं के लिए अहम साबित हुई। अभ्यास मैच के दौरान लॉकर रूम में साक्षात्कार के दौरान कई खिलाड़ी नग्न अवस्था में आए और एक ने उसके सामने अपने गुप्तांगों पर हाथ फेरा भी। ओल्सन ने इसे 'माइंड रेप' करार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें