शादियों के मौसम में टीम इंडिया का एक और धाकड़ क्रिकेटर भी बोल्ड हो गया। इस लिस्ट में नया नाम है ऑलराउंडर 'सर' रविंद्र जडेजा का। जडेजा ने शुक्रवार को गुजरात की लड़की से सगाई कर ली। सगाई का कार्यक्रम राजकोट में ही हुआ। (सभी तस्वीरें ट्विटर से)
Trending Videos
विज्ञापन
टीम इंडिया के 'सर' रविंद्र जडेजा भी हुए 'बोल्ड', कर ली सगाई
2 of 9
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के ऐलान से कुछ देर पहले ही रविंद्र जडेजा ने सगाई की है। उनकी मंगेतर का नाम रीवा सोलंकी है। रेबाबा के पिता राजकोट के एक स्थानीय कांट्रेक्टर हरदेव सिंह की बेटी हैं। वह कांग्रेस पार्टी से भी ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया के 'सर' रविंद्र जडेजा भी हुए 'बोल्ड', कर ली सगाई
3 of 9
रविंद्र गुजरात के राजकोट के ही हैं, उनकी दुल्हनिया भी राजकोट की ही है। 25 साल की रीवा ने राजकोट के आत्मीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी एंड साइंस कालेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और इस वक्त दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं।
टीम इंडिया के 'सर' रविंद्र जडेजा भी हुए 'बोल्ड', कर ली सगाई
4 of 9
27 साल के रविंद्र जडेजा अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे से टीम इंडिया के साथ लौटे हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2015 के बाद टीम से बाहर हो चुके जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में वापसी की थी।
विज्ञापन
टीम इंडिया के 'सर' रविंद्र जडेजा भी हुए 'बोल्ड', कर ली सगाई
5 of 9
शादी के कार्यक्रम में रविंद्र जडेजा और रीवा के परिवार और करीबी ही शरीक हुए। शादी की तारीख का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के 'सर' रविंद्र जडेजा भी हुए 'बोल्ड', कर ली सगाई
6 of 9
रविंद्र जडेजा की टी-20 वर्ल्ड कप 2016 और एशिया कप में जगह पक्की मानी जा रही है। जडेजा अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया के 'सर' रविंद्र जडेजा भी हुए 'बोल्ड', कर ली सगाई
7 of 9
सगाई की तस्वीरों में रविंद्र जडेजा और रीवा।
टीम इंडिया के 'सर' रविंद्र जडेजा भी हुए 'बोल्ड', कर ली सगाई
8 of 9
परिवार के साथ रविंद्र जडेजा और उनकी मंगेतर रीवा। सगाई का कार्यक्रम राजकोट में जडेजा के रेस्टोरेंट जड्डूज फूड फील्ड में हुआ।
टीम इंडिया के 'सर' रविंद्र जडेजा भी हुए 'बोल्ड', कर ली सगाई
9 of 9
कुछ दिन पहले ही टीम इंडिया के एक और क्रिकेटर वरुण आरोन शादी के परिणय सूत्र में बंधे थे। इसके अलावा खबर यह भी है कि युवराज सिंह अपनी मंगेतर और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ इसी माह शादी कर सकते हैं।