मुंबई में रविवार को टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली 214 रनों की करारी हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के डायरेक्टर रवि शास्त्री अपना आपा खो बैठे और गाली दे दिया।
विज्ञापन
SA से मिली करारी हार के बाद रवि शास्त्री ने की थी गाली-गलौज
2 of 9
मुंबई के वानखेड़े में खेले गए 5 मैचों सीरीज का अंतिम वनडे मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए निर्णायक था और जो भी टीम जीतती सीरीज भी उसी के नाम होना था। लेकिन मैच जब शुरू हुआ तो खेल के शुरुआती एक घंटे में ही मैच भारत से दूर जाता दिखा। अफ्रीकी बल्लेबाज शुरू से तेजी से रन बनाने लगे और 3 शतकों के दम पर टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 438 रन ठोंक दिए।
विज्ञापन
SA से मिली करारी हार के बाद रवि शास्त्री ने की थी गाली-गलौज
3 of 9
टीम इंडिया के सामने 439 रनों का विशाल लक्ष्य मिला जो किसी भी टीम के लिए यह आसान लक्ष्य नहीं होता। और हुआ भी यही कि टीम बड़े लक्ष्य के जवाब में पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 214 रनों से मैच हार गई। मैच में हार के साथ ही भारत एक और सीरीज गंवा बैठा। लेकिन इस हार से टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री बेहद नाराज हो गए और पिच क्यूरेटर से ही बुरी तरह उलझ गए।
SA से मिली करारी हार के बाद रवि शास्त्री ने की थी गाली-गलौज
4 of 9
टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री भी अपने कड़े तेवर के लिए जाने जाते हैं, वानखेड़े में रन बनता देखकर उनका दिमाग पहले से ही खराब था और मैच में करारी हार के बाद जब उनका सामना पिच क्यूरेटर सुधीर नाइक से हुआ तो उनसे उलझ पड़े। दोनों में तीखी बहस भी हुई। भारत में इस अफ्रीकी टीम ने पहली बार वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
SA से मिली करारी हार के बाद रवि शास्त्री ने की थी गाली-गलौज
5 of 9
एनडीटीवी की वेबसाइट के अनुसार, डायरेक्टर रवि शास्त्री ने पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सुधीर नाइक और अब पिच क्यूरेटर नाइक से जोरदार बहस करने लगे। बहस के दौरान ही शास्त्री ने नाइक को मराठी में गाली भी दे दी। शास्त्री पिच को लेकर काफी नाराज थे।
विज्ञापन
SA से मिली करारी हार के बाद रवि शास्त्री ने की थी गाली-गलौज
6 of 9
टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री के बहस से नाराज सुधीर नाइक ने भी जमकर जवाब दिया और शास्त्री से कहा कि वह उनसे सवाल नहीं पूछ सकते हैं। वह उनके प्रति जवाबदेही नहीं रखते। सिर्फ टीम शास्त्री ही नहीं बल्कि कप्तान धोनी भी पिच के मिजाज से बेहद नाराज थे और मैच के बाद खुलकर आलोचना भी की। साथ ही यह भी माना कि गेंदबाज ठीक से गेंद नहीं डाल सके।
विज्ञापन
SA से मिली करारी हार के बाद रवि शास्त्री ने की थी गाली-गलौज
7 of 9
टी-20 और वनडे सीरीज में हार के बाद अब टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है और इस सीरीज में धोनी नहीं होंगे। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज में उतरेगी। प्रशंसकों को आस है कि बदले हुए कप्तान कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में जरूर जीत हासिल करेगी।
SA से मिली करारी हार के बाद रवि शास्त्री ने की थी गाली-गलौज
8 of 9
सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा है कि बोर्ड ने टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री की वानखेड़े स्टेडियम के क्यूरेटर सुधीर नाइक के साथ हुई कथित कहा-सुनी के बारे में विवरण मांगा है। इस मामले में भी मानक प्रक्रिया का पालन करेंगे जैसा ऑस्ट्रेलिया के मामले में किया था। ( हालांकि अनुराग ने विश्व कप के दौरान पर्थ में विराट कोहली के एक पत्रकार को अपशब्द कहने के मामले का संदर्भ नहीं दिया।) उधर, नाइक ने भी इस मामले की मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से शिकायत की।
SA से मिली करारी हार के बाद रवि शास्त्री ने की थी गाली-गलौज
9 of 9
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए पांचवें वनडे मैच में वानखेड़े स्टेडियम की पिच को लेकर टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री और पिच क्यूरेटर सुधीर नाइक के बीच कथित टकराव का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और जहीर खान के कोच रह चुके नाइक ने रवि शास्त्री के खिलाफ मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) में शिकायत की है जिस पर एमसीए 30 अक्टूबर को चर्चा करेगा।