बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच भारी बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मैच के पहले दिन का खेल तो आराम से हुआ और बारिश ने दखल नहीं दिया लेकिन इसके बाद अगले चार दिन खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में ही बैठने को मजबूर हो गए। अंतत: मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया।
विज्ञापन
जब बारिश ने किया मजा किरिकरा, जाने 5 सबसे 'गीले' टेस्ट मैच
2 of 12
बांग्लादेश ने पिछले 2 महीने में 3 टेस्ट मैचों की मेजबानी की है और तीनों ही मैच बारिश से धुल गए। जून में भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच फिर जुलाई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई जिसमें बारिश का ही रोल ज्यादा रहा।
विज्ञापन
जब बारिश ने किया मजा किरिकरा, जाने 5 सबसे 'गीले' टेस्ट मैच
3 of 12
पांच दिन का क्रिकेट मुकाबला अगर पांचों दिन खेले जाते हैं तो यह काफी रोमांचक होता है लेकिन अगर बारिश ने खलल डाल दिया तो मैच का मजा किरिकरा हो जाता है। आइए, जानते हैं टेस्ट इतिहास के पांच सबसे गीले टेस्ट मैचों के बारे में जिसमें लगातार बारिश ने मैच होने नहीं दिया और सबसे कम ओवर डाले जा सके।
जब बारिश ने किया मजा किरिकरा, जाने 5 सबसे 'गीले' टेस्ट मैच
4 of 12
बारिश से सबसे ज्यादा बाधित पांच टेस्ट मुकाबलों में एक मुकाबला 1995 में खेला गया चेन्नई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच। इस मैच में कुल 71.1 ओवर ही डाले जा सके।
विज्ञापन
जब बारिश ने किया मजा किरिकरा, जाने 5 सबसे 'गीले' टेस्ट मैच
5 of 12
चेन्नई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 1995 में खेला गया यह मुकाबला भले ही बारिश की भेंट चढ़ गई लेकिन सचिन तेंदुलकर के लिए बेहद शानदार रहा। मैज में 71 ओवर ही डाले जा सके जिसमें मास्टर ब्लास्टर ने 752 रनों की नाबाद पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बन गए। दिलचस्प यह कि फरवरी 1993 से मार्च 1998 के बीच महज एक मैच में मैन ऑफ द मैच बने थे और यह वही मैच था।
विज्ञापन
जब बारिश ने किया मजा किरिकरा, जाने 5 सबसे 'गीले' टेस्ट मैच
6 of 12
1991 में पाकिस्तान के गुंजरावाला में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच खेला गया लेकिन यह मैच भी बारिश ने अपने आगोश में ले लिया था। इस मैच में कुल 36 ओवर ही डाले जा सके। पाकिस्तान का गुंजरावाला शहर पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा था।
विज्ञापन
जब बारिश ने किया मजा किरिकरा, जाने 5 सबसे 'गीले' टेस्ट मैच
7 of 12
1993 में श्रीलंका के कैंडी में मेजबान श्रीलंका और भारत के बीच टेस्ट मैच खेला गया जो महज 12 ओवर का ही रहा। बारिश ने इस कदर अपना कहर ढाया कि पांचों दिन बरसात होती रही। यह बारिश से रद्द होने वाला सबसे छोटा टेस्ट मैच भी है।
जब बारिश ने किया मजा किरिकरा, जाने 5 सबसे 'गीले' टेस्ट मैच
8 of 12
1993 में श्रीलंका के कैंडी टेस्ट में मेजबान श्रीलंका और भारत के बीच बारिश से धुला मैच महान ऑलराउंडर कपिल देव के लिए बेहद खास था क्योंकि इस मैच से उन्होंने सुनील गावस्कर के भारत के लिए सबसे ज्यादा 125 टेस्ट मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर रहे थे।
जब बारिश ने किया मजा किरिकरा, जाने 5 सबसे 'गीले' टेस्ट मैच
9 of 12
1926 में नॉटिघम में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच खेला गया जिसमें महज 17.2 ओवर ही डाले जा सके। मैच में कुल 32 रन बने थे और इंग्लैंड का एक भी विकेट नहीं गिरा था। टेस्ट इतिहास में सिर्फ दो ही मैच ऐसे रहे हैं जिसमें एक भी विकेट नहीं गिरे हैं।
जब बारिश ने किया मजा किरिकरा, जाने 5 सबसे 'गीले' टेस्ट मैच
10 of 12
1926 में इंग्लैंड के शहर नॉटिघम में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच में महज 17.2 ओवर ही डाला जा सका। इसके अलावा एक मैच और भी है जिसमें सिर्फ 10 गेंद ही डाला जा सका। इस मैच में गेंदबाज सैंडी आउटफील्ड होने के कारण गेंदबाज गेंद डालने में असहज महसूस कर रहे थे। रन-अप लेने में भी उन्हें दिक्कत हो रही थी। दो दिन बाद में यह मैच एंटीगा के दूसरे मैदान पर मैच कराया गया।
जब बारिश ने किया मजा किरिकरा, जाने 5 सबसे 'गीले' टेस्ट मैच
11 of 12
1971 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले तीन दिन बारिश से धुल गए और एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। इसके बाद आयोजकों ने पांचवें दिन एकदिवसीय मैच कराने का फैसला लिया जो वनडे इतिहास का पहला वनडे मैच भी रहा। इस ऐतिहासिक मैच के लिए 46 हजार दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहे।
जब बारिश ने किया मजा किरिकरा, जाने 5 सबसे 'गीले' टेस्ट मैच
12 of 12
बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट भी बारिश के कारण ड्रॉ पर खत्म जरूर हो गया लेकिन इस मैच में तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 3 विकेट झटके और पहला विकेट झटकते ही उन्होंने अपना 400वां विकेट हासिल कर लिया। इस मैच की यही खासियत रही। वह मैन ऑफ द सीरीज भी बने।