23 साल के अफ्रीकी ओपनर क्विंटन डी कॉक ने दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की रिकॉर्ड लड़ाई में एंट्री मारकर आगे निकल गए। आगे पढ़ें, पूरा माजरा।
विज्ञापन
23 साल के अफ्रीकी बल्लेबाज ने सुपरस्टार कोहली को छोड़ा पीछे
2 of 7
पिछले कुछ वनडे मैचों में दक्षिण अफ्रीका के ओपनर क्विंटन डी कॉक लाजवाब बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन इस बात का इल्म शायद खुद उन्हें भी नहीं होगा कि वह दुनिया के खतरनाक बल्लेबाजों के रिकॉर्ड लड़ाई में एंट्री मारकर आगे निकल जाएंगे।
विज्ञापन
23 साल के अफ्रीकी बल्लेबाज ने सुपरस्टार कोहली को छोड़ा पीछे
3 of 7
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक ठोंककर कॉक ने एक साथ दो रिकॉर्ड बना लिए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने वनडे में 10 सेंचुरी पूरी कर ली है।
23 साल के अफ्रीकी बल्लेबाज ने सुपरस्टार कोहली को छोड़ा पीछे
4 of 7
सबसे पहला रिकॉर्ड हाशिम अमला का टूटा है। हाशिम के 57 वनडे पारियों में बनाने वाले 10 शतक के कारनामे को कॉक ने मात्र 55 पारियों में कर दिखाया। गौरतलब है कि अमला ने यह रिकॉर्ड बनाकर विराट कोहली को पीछे छोड़ा था। कोहली ने यह कारनामा 80 वनडे पारियों में पूरा किया था।
विज्ञापन
23 साल के अफ्रीकी बल्लेबाज ने सुपरस्टार कोहली को छोड़ा पीछे
5 of 7
दूसरा रिकॉर्ड विराट कोहली से सीधा जुड़ा हुआ है। 10 वनडे शतक लगाने वाले विराट कोहली दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज थे। लेकिन अब नहीं। यह रिकॉर्ड बनाते वक्त कोहली की उम्र 23 साल और 159 दिन थी। इसमें कॉक ने बाजी मार ली है।
विज्ञापन
23 साल के अफ्रीकी बल्लेबाज ने सुपरस्टार कोहली को छोड़ा पीछे
6 of 7
क्विंटन डी कॉक ने यह कारनामा मात्र 23 साल और 57 दिनों में पूरा कर दिखाया है। इससे पहले कोहली ने यह रिकॉर्ड अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स को पीछे छोड़कर बनाया था।
23 साल के अफ्रीकी बल्लेबाज ने सुपरस्टार कोहली को छोड़ा पीछे
7 of 7
वनडे में 10 शतक लगाने वाले क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका के 5वें बल्लेबाज बन गए हैं। इसमें एबी 23 शतक के साथ टॉप पर हैं। जबकि अन्य क्रिकेटरों में हाशिम अमला, हर्शल गिब्श, जैक कॉलिस और गैरी क्रिस्टिन हैं।