मिलिए क्रिकेट के नए भगवान से। मुंबई के 15 साल के प्रणव धनावडे ने मात्र 323 गेंदों में 1009 रन नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी आतिशी पारी में 129 चौके और 59 छक्के लगाए। वह नाबाद लौटे और टीम ने 3 विकेट पर 1465 रन पर पारी की घोषणा की।
विज्ञापन
क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने के बाद प्रणव की पहली तस्वीरें
2 of 4
प्रणव ने 117 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। उनसे पहले जून 1899 में इंग्लैंड के जूनियर हाऊस मैच में ऑर्थर कॉलिंस ने 628 नाबाद रन बनाए थे। जबकि भारत की ओर से उनसे पहले मुंबई के ही पृथ्वी शॉ ने 546 रन बनाए थे। प्रणव इन सबसे बहुत आगे हो चुके हैं।
विज्ञापन
क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने के बाद प्रणव की पहली तस्वीरें
3 of 4
प्रणव की टीम केसी गांधी स्कूल ने पारी की घोषणा की, जिसके बाद उनके साथियों ने प्रणव को घेर लिया। इतना ही नहीं दर्शकों ने भी प्रणव ने ऑटोग्राफ लिए। अब इस मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कैसे पीछे रहने वाले थे?