फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया तो लय में लौट आई, कोहली कब लौटेंगे रंग में!

विज्ञापन
1 of 11
भारतीय कप्तान ने दूसरे मैच के बाद कप्तानी छोड़ने की बात कही थी लेकिन तीसरे मैच में उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया और मैच जीत लिया। क्षेत्ररक्षण के दौरान धोनी के जेहन में क्या चल रहा है यह तो वही जानते होंगे लेकिन हार के बाद जीत का स्वाद उन्हें अच्छा जरूर लग रहा होगा।
विज्ञापन

टीम इंडिया तो लय में लौट आई, कोहली कब लौटेंगे रंग में!

2 of 11
लगातार दो मैचों में हार के बाद तीसरे मैच में टीम इंडिया ने सुधरा हुआ प्रदर्शन किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 317 रन बनाए। कप्तान धोनी ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

टीम इंडिया तो लय में लौट आई, कोहली कब लौटेंगे रंग में!

3 of 11
तीसरे मैच में जहां टीम इंडिया के बल्लेबाज और गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया वहीं सीरीज पर पहले ही कब्जा जमाने वाली बांग्लादेश टीम ने बेहद खराब खेल दिखाया।

टीम इंडिया तो लय में लौट आई, कोहली कब लौटेंगे रंग में!

4 of 11
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए खराब शुरुआत के बाद शिखर धवन एक बार फिर संकटमोचक बने। धवन ने 75 रनों की उम्दा पारी खेली। इस मैच में वह अपना शतक लगा सकते थे क्योंकि उनके पास इसका शानदार मौका था लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

टीम इंडिया तो लय में लौट आई, कोहली कब लौटेंगे रंग में!

5 of 11
अंजिक्य रहाणे की जगह टीम में रखे गए अंबाती रायडू ने तीसरे मैच में बढ़िया बल्लेबाजी की। पिछले मैच में वह शून्‍य पर आउट होने की निराशा धोने में सफल रहे।
विज्ञापन

टीम इंडिया तो लय में लौट आई, कोहली कब लौटेंगे रंग में!

6 of 11
आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने बांग्लादेश के खिलाफ एक बार फिर बेहतरीन खेल का नजारा पेश किया। अंतिम ओवरों में उन्होंने तेजी से खेलते हुए नाबाद 17 रन बनाए फिर टीम को कामयाबी भी दिलाई।

विज्ञापन

टीम इंडिया तो लय में लौट आई, कोहली कब लौटेंगे रंग में!

7 of 11
मोहम्मद शमी की जगह रखे गए तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश को खूब परेशान किया और 2 विकेट झटके। पिछले मैच में भी वह शानदार खेल दिखाने में सफल रहे थे।

टीम इंडिया तो लय में लौट आई, कोहली कब लौटेंगे रंग में!

8 of 11
धवल कुलकर्णी ने बांग्लादेश के शीर्ष क्रम को तोड़कर रख दिया। उन्होंने दोनों ओपनरों को पवेलियन की राह दिखाई।

टीम इंडिया तो लय में लौट आई, कोहली कब लौटेंगे रंग में!

9 of 11
बांग्लादेश के हाथों पहले दो वनडे में हार के साथ ही सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया को इस मैच के जरिए अपनी लाज बचाने का दबाव था। दबाव में यह टीम बिखरी नहीं और शानदार खेल दिखाया। बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाज भी लय में दिखे। लेकिन इस बीच उपकप्तान विराट कोहली की नाकामी इस मैच में भी जारी रही।

टीम इंडिया तो लय में लौट आई, कोहली कब लौटेंगे रंग में!

10 of 11
टीम इंडिया के अगले पूर्ण कप्तान कहे जाने वाले विराट कोहली तीसरे वनडे में भी अर्धशतक लगाने में नाकाम रहे। वह इस सीरीज में एक बार भी 30 से ज्यादा का स्कोर नहीं कर सके। टीम इंडिया सीरीज के अंतिम मैच से लय में लौटने के साथ ही जीत भी हासिल करने में सफल रही लेकिन कोहली का बल्ला कब चलेगा, अब यह सवाल हर किसी के जेहन में है।
विज्ञापन

टीम इंडिया तो लय में लौट आई, कोहली कब लौटेंगे रंग में!

11 of 11
फिरकी गेंदबाज आर अश्विन भी इस मैच में चले और 2 विकेट झटकने में कामयाब रहे। सफलता के बाद विराट कोहली के साथ जश्न मनाते अश्विन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें