भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। इस मैच में दोनों टीमों की ओर से दो शतक लगे। मुकाबला अंत तक बेहद कांटे का रहा। 47 ओवर तक के मुकाबले में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। लेकिन अंतिम 3 ओवर में मैच का पासा पलट गया।
विज्ञापन
गजब रहा ये मुकाबला, 47 ओवर तक थे बराबर, अंतिम 3 ओवर में जीत गए
2 of 8
तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में दोनों टीमों की ओर से शतक लगे। भारत की ओर से अंबाती रायडू ने नाबाद 124 रनों की पारी खेली जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है। इससे पहले उन्होंने पिछले साल अहमदाबाद में श्रीलंका के खिलाफ 121 रन बनाए थे।
विज्ञापन
गजब रहा ये मुकाबला, 47 ओवर तक थे बराबर, अंतिम 3 ओवर में जीत गए
3 of 8
अंबाती रायडू को जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी करना काफी रास आता है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 4 पारियों में 225 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत रहा 112.5 का। 4 पारियों में वह सिर्फ दो बार आउट ही हुए।
गजब रहा ये मुकाबला, 47 ओवर तक थे बराबर, अंतिम 3 ओवर में जीत गए
4 of 8
जिम्बाब्वे के कप्तान एल्टन चिगुंबुरा ने भारत के खिलाफ वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत दिला पाने में नाकाम रहे। उन्होंने लगातार दो वनडे मैचों में शतक लगाने का कारनामा किया है। इस मैच से पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था। 160 वनडे खेल चुके कप्तान के वनडे करियर में यही दो शतक शामिल है।
विज्ञापन
गजब रहा ये मुकाबला, 47 ओवर तक थे बराबर, अंतिम 3 ओवर में जीत गए
5 of 8
अंबाती रायडू और स्टुअर्ट बिन्नी ने पहले मैच में छठे विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी की जो इस विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही। इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के नाम 158 रनों का था जिन्होंने इसी टीम के खिलाफ 10 साल पहले हरारे के इसी मैदान पर बनाया था। उस मैच में भी भारत के 5 विकेट सौ रन से पहले ही गिर गए थे।
विज्ञापन
गजब रहा ये मुकाबला, 47 ओवर तक थे बराबर, अंतिम 3 ओवर में जीत गए
6 of 8
यह मैच अंत तक रोमांचक बना रहा। दिलचस्प यह रहा कि भारत और जिम्बाब्वे की टीम ने 47 ओवर में 224 रन बनाए थे लेकिन इसके बाद अगले तीन ओवर में मेजबान टीम भारत से 4 रन पीछे छूट गया। अंतिम 3 ओवर में भारत ने 31 रन बनाए तो जिम्बाब्वे 27 रन ही बना सका।
विज्ञापन
गजब रहा ये मुकाबला, 47 ओवर तक थे बराबर, अंतिम 3 ओवर में जीत गए
7 of 8
लक्ष् य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पांचवीं और अपने घर में पहली सबसे छोटी हार है। पर्थ में उसे ऑस्ट्रेलिया ने एक रन से, ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने 2 रन से हराया था। जबकि भारत ने एडिलेड में और न्यूजीलैंड ने हैदराबाद में इस टीम को 3-3 रन के अंतर से हराया था। 4 रन से मिली हार जिम्बाब्वे की अपने घर में यह सबसे कम अंतर की हार है।
गजब रहा ये मुकाबला, 47 ओवर तक थे बराबर, अंतिम 3 ओवर में जीत गए
8 of 8
अंबाती रायडू और स्टुअर्ट बिन्नी ने उस समय शतकीय साझेदारी जब टीम के पांच विकेट महज 87 पर ही गिर गए थे, ऐसे में इन दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी की। सौ से पहले पांच विकेट गिरने पर सबसे बड़ी साझेदारी के मामले में यह पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी है। वैसे सबसे बड़ी का रिकॉर्ड 267 रनों का है जिसे न्यूजीलैंड के ग्रैंट एलियट और ल्युक रोंची ने इस साल की शुरुआत में बनाया था।