वेलिंडटन में चल रहे तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पांचवे ओवर में किंवी टीम को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब उनके कप्तान ब्रैंडन मैकुलम जेरोम टेलर का शिकार हुए। हांलाकि आउट होने से पहले मैकुलम ने एक छक्का और एक चौका लगाकर कुछ देर के लिए विपक्षी टीम को संकट में डाल दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन
लाजवाब कैच ने मैकुलम को दिखाई पवेलियन की राह
2 of 11
कैरिबियाई को पहली सफलता खुद टीम के युवा कप्तान जेसोन होल्डर ने दिलाई। होल्डर ने लाजवाब कैच पकड़कर मैकुलम को चलता किया।
विज्ञापन
लाजवाब कैच ने मैकुलम को दिखाई पवेलियन की राह
3 of 11
मैक्युलम के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड टीम के ओपनर मार्टिन गुप्टिल के साथ केन विलियम्सन ने पारी को आगे संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी की। लेकिन कुछ देर बाद विलियम्सन आंद्रे रसैल का शिकार बने। रसैल की गेंद पर क्रिस गेल ने एक और शानदार कैच लपककर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया।
लाजवाब कैच ने मैकुलम को दिखाई पवेलियन की राह
4 of 11
केन विलियम्सन को आउट करने के बाद विंडीज फिल्डर एक-दूसरे को बधाई देते हुए।
विज्ञापन
लाजवाब कैच ने मैकुलम को दिखाई पवेलियन की राह
5 of 11
चौथे क्वार्टर फाइनल और करो या मरो वाले इस मैच में कैरिबियाई टीम का क्षेत्ररक्षण लाजवाब रहा। विंडीज टीम के फिल्डरों ने किंवीं टीम पर मजबूत फिल्डिंग के जरिए दबाव बनाया।
विज्ञापन
लाजवाब कैच ने मैकुलम को दिखाई पवेलियन की राह
6 of 11
दो झटके लगने के बाद किंवी टीम के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने तीसरे विकेट के लिए रॉस टेलर के साथ शतकीय साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
लाजवाब कैच ने मैकुलम को दिखाई पवेलियन की राह
7 of 11
टूर्नामेंट से पहले खराब फॉर्म को लेकर लगातार निशाने पर रह रहे मार्टिन गुप्टिल ने शानदार दोहरा शतक लगाकर आलोचकों का मुंह बंद किया।
लाजवाब कैच ने मैकुलम को दिखाई पवेलियन की राह
8 of 11
मार्टिन गुप्टिल ने शानदार दोहरा शतक लगाया। उन्होंने मात्र 163 गेंदों में 237 रनों की तूफानी पारी खेली। इसमें उन्होंने 24 चौके और 11 छक्के भी लगाए। उनकी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 50 ओवरों में 393 रन बनाए।
लाजवाब कैच ने मैकुलम को दिखाई पवेलियन की राह
9 of 11
क्रिस गेल ने कुछ देर टिककर खेला और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को परेशान किया। गेल ने मात्र 32 गेंदों में 61 कूटे। जिसमें 8 छक्के और 2 चौके भी लगाए।
लाजवाब कैच ने मैकुलम को दिखाई पवेलियन की राह
10 of 11
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिलने ने क्रिस गेल को आउट कर मैच एक तरफा कर दिया। मिलने ने गेल को बोल्ड किया।
गेल के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज ने तेज खेल तो दिखाया लेकिन विकेटों की पतझड़ पर काबू नहीं पा सकी और 250 रनों पर सिमट गई और न्यूजीलैंड यह मैच 143 रनों से जीत गई।