फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने ऐसे लगाई बांग्लादेश की वाट, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 8
भारत के 302 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। 2007 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को टूर्नामेंट में बाहर करने में अहम भूमिका निभाने वाले तमीन इकबाल ने शमी के एक ओवर में चौकों की बरसात ही कर दी थी। हालांकि जल्दी ही वह उमेश यादव का शिकार बने। विकेट के पीछे टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इकबाल का कैच लपका।
Trending Videos
विज्ञापन

भारत ने ऐसे लगाई बांग्लादेश की वाट, देखें तस्वीरें

2 of 8
इसी ओवर में उमेश ने बांग्लादेश टीम के दूसरे ओपनर इमरुल कायेस को रन आउट किया। रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन फिल्डिंग करते हुए उमेश को गेंद फेंकी और उमेश ने बिना कोई देरी किए कायेस को आउट कर दिया।
विज्ञापन

भारत ने ऐसे लगाई बांग्लादेश की वाट, देखें तस्वीरें

3 of 8
तीसरे विकेट के रुप में बांग्लादेश ने महमुदुल्हा का कीमती विकेट गंवाया। टीम इं‌डिया को यह सफलता शिखर धवन के लाजवाब क‌ैच से मुमकिन हो पाया। छक्के को जाती गेंद को धवन ने बाउंड्री पर लपका। यह विकेट मोहम्मद शमी के नाम रहा।

भारत ने ऐसे लगाई बांग्लादेश की वाट, देखें तस्वीरें

4 of 8
टीम इंडिया को चौथी सफलता भी मोहम्मद शमी ने ही दिलाई। इस विकेट को झटकने में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अहम भूमिका निभाई। धोनी ने एक हाथ से सौम्य सरकार का कैच लपका।
विज्ञापन

भारत ने ऐसे लगाई बांग्लादेश की वाट, देखें तस्वीरें

5 of 8
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपनी टीम को दो सफलताएं दिलाई। वर्ल्ड कप में लंबे समय से नाकाम रहने के बाद इस मैच में जडेजा ने बल्ले के साथ गेंदबाजी में भी दम दिखाया। शाकिब उल हसन और नासिर हुसैन का विकेट लिया।
विज्ञापन

भारत ने ऐसे लगाई बांग्लादेश की वाट, देखें तस्वीरें

6 of 8
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शानदार कैच लपकने के बाद टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी उन्हें बधाई देते हुए।
विज्ञापन

भारत ने ऐसे लगाई बांग्लादेश की वाट, देखें तस्वीरें

7 of 8
छठा विकेट लेकर उमेश यादव ने अपने खाते में एक और विकेट की बढ़ोत्तरी की। बांग्लादेश ने अपना छठा विकेट मुशफिकर रहीम के रुप में गंवाया।
विज्ञापन

भारत ने ऐसे लगाई बांग्लादेश की वाट, देखें तस्वीरें

8 of 8
वर्ल्ड कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज उमेश यादव रहे। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से कुल 4 विकेट झटके। मैच के 45वें ओवर में उन्होंने बांग्लादेशी टीम के दो बल्लेबाजों को आउट कर उनकी पारी 193 रनों पर समाप्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें