फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, नए वर्ल्ड चैंपियन का जोरदार जश्न

विज्ञापन
1 of 16
मेलबर्न में चल रहे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस तो जीता लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर कींवीं टीम ने अपना पहला विकेट तूफानी बल्लेबाज कप्तान ब्रैंडन मैकुलम के रुप में गंवाया। मैकुलम खाता खोले बगैर ही आउट हुए।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, नए वर्ल्ड चैंपियन का जोरदार जश्न

2 of 16
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस हारने के बाद अपना मनोबल नहीं गंवाया और कसी हुई गेंदबाजी से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को काबू में किया। अगर आप यह मैच नहीं देख सके तो तस्वीरों के जुबानी आपको पूरे मैच की दास्तां बता रहे हैं।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, नए वर्ल्ड चैंपियन का जोरदार जश्न

3 of 16
वर्ल्ड कप में डबल सेंचुरी लगाकर धूम मचाने वाले कींवीं बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल फाइनल मुकाबले में नहीं चल पाए। ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें आउट कर चलता किया।

तस्वीरों में देखें, नए वर्ल्ड चैंपियन का जोरदार जश्न

4 of 16
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया। कींवीं टीम के बल्लेबाज ताश के पत्ते की तरह बिखर गए।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, नए वर्ल्ड चैंपियन का जोरदार जश्न

5 of 16
फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सिर्फ कसी हुई गेंदबाजी ही नहीं बेहतरीन फिल्डिंग भी की। कंगारू टीम ने विकेट लेने का एक भी मौका नहीं गंवाया।

विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, नए वर्ल्ड चैंपियन का जोरदार जश्न

6 of 16
शानदार क्रिकेट दिखाते हुए चार बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम की आगे पहली बार फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड की पूरी टीम मात्र 183 रनों पर ढेर हो गई।

विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, नए वर्ल्ड चैंपियन का जोरदार जश्न

7 of 16
न्यूजीलैंड के 183 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में टीम के ओपनर एरोन फिंच बिना कोई रन बनाए आउट हो गए।

तस्वीरों में देखें, नए वर्ल्ड चैंपियन का जोरदार जश्न

8 of 16
कुछ देर न्यूजीलैंड को छकाने के बाद दूसरे ओपनर डेविड वॉर्नर भी जल्दीबाजी में कैच आउट हुए।

तस्वीरों में देखें, नए वर्ल्ड चैंपियन का जोरदार जश्न

9 of 16
हालांकि इसके बाद स्टीवन स्मिथ और कप्तान माइकल क्लार्क ने टीम को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी हुई।ञ

तस्वीरों में देखें, नए वर्ल्ड चैंपियन का जोरदार जश्न

10 of 16
आखिरी वनडे खेल रहे माइकल क्लार्क ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने पचास रन पूरे किए। क्लार्क वर्ल्ड कप से पहले अपनी चोट को लेकर त्रिकोणीय सीरीज से बाहर चल रहे थे। उसके बाद वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। फाइनल मुकाबले से पहले संन्यास की घोषणा करने के बाद क्लार्क ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार खेल दिखाया।

तस्वीरों में देखें, नए वर्ल्ड चैंपियन का जोरदार जश्न

11 of 16
वर्ल्ड कप 2015 की प्रबल दावेदार मानी जा रही न्यूजीलैंड ने सभी मैचों में शानदार खेल दिखाया और वर्ल्ड कप इतिहास में पहली मर्तबा वर्ल्ड कप में प्रवेश किया।

तस्वीरों में देखें, नए वर्ल्ड चैंपियन का जोरदार जश्न

12 of 16
न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप में अपनी इकलौती हार का बदला लेकर ऑस्ट्रेलिया ने माइकल क्लार्क की कप्तानी में पहली बार और कुल 5वीं बार वर्ल्ड कप पर कब्जा किया।

तस्वीरों में देखें, नए वर्ल्ड चैंपियन का जोरदार जश्न

13 of 16
माइकल क्लार्क की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप पर पहली बार कब्जा किया है। यह उनका आखिरी वनडे मैच भी है।

तस्वीरों में देखें, नए वर्ल्ड चैंपियन का जोरदार जश्न

14 of 16
इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम पांचवीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है।

तस्वीरों में देखें, नए वर्ल्ड चैंपियन का जोरदार जश्न

15 of 16
वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज मिचेल स्टॉर्क चुने गए जबकि मैन ऑफ द मैच का खिताब जेम्स फॉकनर को मिला।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, नए वर्ल्ड चैंपियन का जोरदार जश्न

16 of 16
इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग मैच में हारा था। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड से अपनी हार का बदला ले लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें