फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया का प्यार देख 'गॉड ऑफ फुटबॉल' के छलक पड़े आंसू

विज्ञापन
1 of 6
38 साल बाद गॉड ऑफ फुटबॉल पेले 'सिटी ऑफ ज्वाय' कोलकाता पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ, वह भी खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन

इंडिया का प्यार देख 'गॉड ऑफ फुटबॉल' के छलक पड़े आंसू

2 of 6
38 साल बाद यहां पहुंचे 74 वर्षीय पेले की एक झलक पाने को लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे और बार-बार पेले-पेले के नारे लगा रहे थे जिससे भावुक होकर ब्राजील के इस पूर्व महान खिलाड़ी ने अपनी एसयूवी पर खड़े होकर समर्थकों का अभिवादन किया।
विज्ञापन

इंडिया का प्यार देख 'गॉड ऑफ फुटबॉल' के छलक पड़े आंसू

3 of 6
शुरुआत में कुछ प्रशंसक और मीडियाकर्मी ही पेले के स्वागत के लिए मौजूद थे लेकिन जैसे ही उनके आने की खबर फैली अपने रिश्तेदारों को लेने आए लोग उनकी एक झलक पाने को लेकर वहां पहुंच गए। पेले दुबई से एमिरेट्स की उड़ान संख्या ईके 0570 से सुबह आठ बजकर सात मिनट पर कोलकाता पहुंचे।

इंडिया का प्यार देख 'गॉड ऑफ फुटबॉल' के छलक पड़े आंसू

4 of 6
गॉड ऑफ फुटबॉल के नाम से मशहूर पेले को कोलकाता एयरपोर्ट में आव्रजन औपचारिकताएं पूरी करने में 30 मिनट लगे और 4 बी से बाहर आए। वह 1977 में न्यूयॉर्क कोसमास के साथ कोलकाता आए थे जहां उनका और मोहन बागान के बीच रोमांचक फुटबॉल मैच हुआ था।
विज्ञापन

इंडिया का प्यार देख 'गॉड ऑफ फुटबॉल' के छलक पड़े आंसू

5 of 6
काला सूट और ऐसी ही घड़ी पहने पेले हालांकि 24 घंटे की यात्रा के बावजूद तरोताजा नजर आ रहे थे। तीन बार विश्व कप के विजेता रहे पेले को राज्यमंत्री फिरहाद हाकिम और आयोजक उन्हें वहां से ले गए। पेले इस दौरान अपनी कार से हाथ हिलाते रहे। उन्होंने कोलकाता वासियों को थैंक्यू कोलकाता भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिया का प्यार देख 'गॉड ऑफ फुटबॉल' के छलक पड़े आंसू

6 of 6
बड़ी संख्या में लोगों के मौजूद रहने के कारण कड़ी सुरक्षा वाले पेले के काफिले को अलीपुर से पांच सितारा होटल तक पहुंचने में समय लगा। भारत के पूर्व फुटबॉलर चुन्नी गोस्वामी ने होटल में एक अन्य पूर्व खिलाड़ी दीपेंदु बिस्वास के साथ पेले की अगवानी की जबकि एनएसएचएम नालेज कैंपस के छात्रों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें