पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन शहरयार खान ने बीसीसीआई के दिसंबर में प्रस्तावित द्विपक्षीय सीरीज खेलने से आधिकारिक तौर पर खेलने से इनकार करने पर आईसीसी और एशियाई क्रिकेट परिषद के टूर्नामेंटों में भारतीय टीम का बहिष्कार करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
पाक की भारत को धमकी, नहीं खेलोगे तो भुगतोगे 'परिणाम'
2 of 7
एक रिपोर्ट के अनुसार शहरयार खान ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि यह निराशाजनक है कि अब तक बीसीसीआई ने भारत से संबंधित मंत्रालय से प्रस्तावित सीरीज के लिए अनुमति नहीं ली है।
विज्ञापन
पाक की भारत को धमकी, नहीं खेलोगे तो भुगतोगे 'परिणाम'
3 of 7
एक्सप्रेस समाचार पत्र ने शहरयार के हवाले से कहा कि अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है और कोई फैसला किया नहीं जा सका है लेकिन अगर भारतीय क्रिकेट बोर्ड सीरीज से आधिकारिक तौर पर हटता है तो फिर हमारे पास आईसीसी और एसीसी प्रतियोगिताओं में उनके खिलाफ सभी मैचों में बहिष्कार करने का विकल्प होगा।
पाक की भारत को धमकी, नहीं खेलोगे तो भुगतोगे 'परिणाम'
4 of 7
पूर्व राजनयिक शहरयार खान ने कहा कि दिसंबर आने वाला है लिहाजा बीसीसीआई को प्रस्तावित सीरीज की स्थिति के संदर्भ में भेजे गए पत्र पर बीसीसीआई को स्पष्ट जवाब देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैंने 28 अगस्त को पत्र भेजा था और मुझे अब भी जवाब का इंतजार है।
विज्ञापन
पाक की भारत को धमकी, नहीं खेलोगे तो भुगतोगे 'परिणाम'
5 of 7
शहरयार के अनुसार भारत को बताना चाहिए कि वे सीरीज खेलना चाहते हैं या नहीं क्योंकि अगर वे कहते हैं कि उन्हें सरकार की स्वीकृति नहीं है और सीरीज खेलने से इनकार कर देते हैं तो किसी भी स्तर पर करार का सम्मान नहीं करने के लिए हमारे पास बीसीसीआई के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार है।
विज्ञापन
पाक की भारत को धमकी, नहीं खेलोगे तो भुगतोगे 'परिणाम'
6 of 7
पीसीबी प्रमुख शहरयार ने यह भी कहा कि चूंकि बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर राजनेता हैं इसलिए वह भारत-पाक रिश्तों पर नकारात्मक बयान दे रहे हैं। शहरयार ने स्पष्ट कहा कि अगर बीसीसीआई प्रस्तावित सीरीज को लेकर सहमति पत्र से पीछे हटता है तो पाकिस्तान को कई विकल्पों पर विचार करना होगा।
पाक की भारत को धमकी, नहीं खेलोगे तो भुगतोगे 'परिणाम'
7 of 7
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज 2007 में खेली गई थी। 2012 में पाकिस्तान वनडे सीरीज खेलने भारत आया था। इसके अलावा दोनों टीमें आईसीसी या एसीसी के टूर्नामेंटों में ही आपस में खेली हैं।