ऑस्ट्रेलिया के बाद पाकिस्तान भी टेस्ट क्रिकेट में गुलाबी गेंदों का प्रयोग करने की तैयारी कर चुका है और इसके लिए ऑस्ट्रेलिया से गेंद भी मंगा चुका है।
विज्ञापन
पाकिस्तान भी गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलने की तैयारी में
2 of 5
पाकिस्तान इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संभावित दिन-रात्रि टेस्ट की तैयारियों के मद्देनजर प्रीमियर प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल करेगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान भी गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलने की तैयारी में
3 of 5
पीसीबी समिति के अधिकारी शकील शेख ने कहा कि 2011 में हमने टूर्नामेंट के फाइनल में संतरी रंग की गेंद का इस्तेमाल किया। उसके बाद 2012 में गुलाबी गेंद का प्रयोग किया था और अब हम फिर गुलाबी गेंद इस्तेमाल करेंगे क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हमें साल के अंत में दिन-रात्रि टेस्ट खेलने की पेशकश की है।
पाकिस्तान भी गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलने की तैयारी में
4 of 5
प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट कायदे आजम ट्रॉफी के फाइनल के लिए पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से गेंदें आयात की हैं। फाइनल में टेस्ट कप्तान मिस्बाह-उल-हक की टीम सुइ नार्दन गैस पाइपलाइन और यूनुस खान की कप्तानी वाली यूनाइटेड बैंक की टीमों के बीच मुकाबला होगा।
पाकिस्तान भी गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलने की तैयारी में
5 of 5
पाक के इस घरेलू फाइनल मुकाबले में कई बड़े क्रिकेटरों के खेलने की संभावना है। मिस्बाह और यूनुस के अलावा मोहम्मद हफीज, अजहर अली, उमर अकमल, मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, वहाब रियाज और एहसान आदिल भी गुलाबी गेंद वाले मैच में खेल सकते हैं।