वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के हाथों हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा है। पाक को अब वेस्टइंडीज ने हराया और वह भी 150 रनों के बड़े अंतर से। पाक के लिए यह मैच बेहद खराब साबित हुआ। एक तो हार ऊपर से टीम के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। यह रिकॉर्ड पाक से पहले कनाडा जैसी पिद्दी टीम के नाम दर्ज था।
विज्ञापन
कनाडा से 'फिसड्डी' हुई पाक टीम, घटिया रिकॉर्ड उसके नाम
2 of 8
पहले मैच में आयरलैंड जैसी टीम के हाथों मिली करारी हार के बाद वापसी करते हुए वेस्टइंडीज ने 310 रनों का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद पाक को 39 ओवर में 160 रनों पर समेट भी दिया। रनों के लिहाज से विंडीज की पाक पर यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 1992 में सिडनी में 133 रनों से हराया था।
विज्ञापन
कनाडा से 'फिसड्डी' हुई पाक टीम, घटिया रिकॉर्ड उसके नाम
3 of 8
पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करने में कितनी फिसड्डी है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 280 या उससे ज्यादा के लक्ष्य को कभी हासिल नहीं कर सका है। अब तक 11 बार ऐसा हुआ और हर बार पाक को हार मिली।
कनाडा से 'फिसड्डी' हुई पाक टीम, घटिया रिकॉर्ड उसके नाम
4 of 8
विंडीज ने पाक के सामने इस मैच में जीत के लिए 311 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन उसने महज एक रन पर ही अपने 4 शीर्ष विकेट गंवा दिए। इससे पहले खराब शुरुआत का रिकॉर्ड कनाडा के नाम दर्ज था जिसने 2006 में पोर्ट ऑफ स्पेन में जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 रन पर 4 विकेट खोए थे। पाक अब कनाडा से भी नीचे चली गई है।
विज्ञापन
कनाडा से 'फिसड्डी' हुई पाक टीम, घटिया रिकॉर्ड उसके नाम
5 of 8
विंडीज ने आज 310 रन बनाए, लेकिन दिलचस्प यह रहा कि उसकी ओर से सर्वाधिक स्कोर रहा 51 रन जो दिनेश रामदीन ने बनाया। यह एक रिकॉर्ड भी है कि किसी टीम ने 300 से ज्यादा का स्कोर किया और सर्वाधिक योगदान रहा सिर्फ 51 रन का।
विज्ञापन
कनाडा से 'फिसड्डी' हुई पाक टीम, घटिया रिकॉर्ड उसके नाम
6 of 8
विंडीज के गेंदबाजों ने ही पाक के बल्लेबाजों की लुटिया डुबो दी बल्कि उसके बल्लेबाजों ने भी खूब कहर ढाया। कैरेबियाई बल्लेबाजों ने अंतिम 6 ओवर में 89 रन कूट लिए। उन्होंने अंतिम 10 ओवर में 115 रन बनाए।
विज्ञापन
कनाडा से 'फिसड्डी' हुई पाक टीम, घटिया रिकॉर्ड उसके नाम
7 of 8
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में खेले गए मुकाबले में विंडीज के बल्लेबाजों ने इतिहास ही रच दिया। वनडे इतिहास में पहली बार उसकी ओर से नंबर 3 से लेकर 8 नंबर तक के बल्लेबाजों ने 30 या उससे ज्यादा का स्कोर किया।
कनाडा से 'फिसड्डी' हुई पाक टीम, घटिया रिकॉर्ड उसके नाम
8 of 8
विंडीज बल्लेबाज आंद्रे रसेल का बल्ला इस साल खूब चल रहा है। उन्होंने इस साल अब तक वनडे में कुल 78 गेंदें खेली जिसमें 157 रन बना चुके हैं। इस दौरान 11 जोरदार छक्के भी लगाए। इन 4 पारियों में वह सिर्फ एक बार आउट हुए।