फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और क्रिकेटर ने पीएम मोदी को दिया अपनी शादी का न्यौता

विज्ञापन
1 of 6
अक्टूबर में टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अपनी शादी में आने का न्यौता दिया था। हरभजन और गीता बसरा की शादी के करीब एक महीने बाद टीम के एक और बड़े क्रिकेटर ने भी मोदी को शादी का निमंत्रण पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

एक और क्रिकेटर ने पीएम मोदी को दिया अपनी शादी का न्यौता

2 of 6
हरभजन सिंह के बाद अपनी शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्यौता देने वाले रोहित शर्मा दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। टीम इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की और उन्हें अपनी शादी का न्यौता दिया।
विज्ञापन

एक और क्रिकेटर ने पीएम मोदी को दिया अपनी शादी का न्यौता

3 of 6
वनडे क्रिकेट में दो बार दोहरा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा 13 दिसंबर को मुंबई में अपनी प्रेमिका रितिका सजदेह के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने इस साल के मध्य में अपने जन्मदिन के समय सगाई की थी।

एक और क्रिकेटर ने पीएम मोदी को दिया अपनी शादी का न्यौता

4 of 6
काला सूट पहनकर संसद भवन पहुंचे रोहित शर्मा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान गुलदस्ता भेंट किया साथ ही निमंत्रण पत्र दिया।
विज्ञापन

एक और क्रिकेटर ने पीएम मोदी को दिया अपनी शादी का न्यौता

5 of 6
रोहित शर्मा इस समय दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। हालांकि वह नागपुर टेस्ट में बल्ले से नाकाम रहे थे, ऐसे में उन पर दिल्ली टेस्ट में बेहतर खेल दिखाने का दबाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक और क्रिकेटर ने पीएम मोदी को दिया अपनी शादी का न्यौता

6 of 6
रोहित शर्मा 15 टेस्ट मैच खेल चुके हैं लेकिन वह अभी भी 5 दिवसीय मैच में अपनी जगह तय नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें