फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में एक बार फिर भिड़ गए गंभीर और विराट कोहली

विज्ञापन
1 of 10
आईपीएल-8 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को अपने घरेलू मैदान पर 4 मैचों में मिली हार के बाद पहली जीत नसीब हुई है। इस जीत के साथ ही बंगलोर की टीम अंक तालिका में शीर्ष 3 में भी शामिल हो गई। जीत के बाद ग्राउंड स्टाफ के साथ कोहली एक तस्वीर खींचवाते हुए।
विज्ञापन

आईपीएल में ए‌क बार ‌फिर भिड़ गए गंभीर और विराट कोहली

2 of 10
आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर एक और जीत दर्ज कराने वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की जीत के हीरो रहे मंदीप सिंह जिन्होंने 18 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। साथ ही अंतिम ओवर में लगातार 2 गेंदों पर छक्‍के जड़कर टीम को रोमांचक जीत दिला दी।
विज्ञापन

आईपीएल में ए‌क बार ‌फिर भिड़ गए गंभीर और विराट कोहली

3 of 10
अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए मशहूर रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के एबी डीविलियर्स इस मैच में नहीं चले और महज 2 रन बनाकर पीयूष चावला की गेंद पर बोल्ड हो गए।

आईपीएल में ए‌क बार ‌फिर भिड़ गए गंभीर और विराट कोहली

4 of 10
कोलकाता नाइटराइडर्स के फिरकी गेंदबाज पीयूष चावला ने एबी डीविलियर्स को सस्ते में आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने तीसरी बार इस बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन

आईपीएल में ए‌क बार ‌फिर भिड़ गए गंभीर और विराट कोहली

5 of 10
कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाजों ने 10 ओवर में 112 रनों का लक्ष्य देने के बाद अंत तक संघर्ष किया लेकिन मंदीप सिंह की बल्लेबाजी ने उनके प्रयास पर पानी डाल दिया। क्रिस गेल का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते केकेआर के खिलाड़ी।
विज्ञापन

आईपीएल में ए‌क बार ‌फिर भिड़ गए गंभीर और विराट कोहली

6 of 10
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने क्रिस गेल की तुलना में तेज शुरुआत की और टीम को लक्ष्‍य के करीब पहुंचाने की अपनी कोशिश की। उन्‍होंने 34 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

आईपीएल में ए‌क बार ‌फिर भिड़ गए गंभीर और विराट कोहली

7 of 10
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर को आउट करने के बाद जश्‍न मनाते रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाड़ी। गंभीर 12 रन ही बना सके।

आईपीएल में ए‌क बार ‌फिर भिड़ गए गंभीर और विराट कोहली

8 of 10
आईपीएल-8 का 33वां मुकाबला बारिश के कारण लंबे समय तक बाधित रहा लेकिन मैच का अंत बेहद रोमांचक अंदाज में हुआ। मैच के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाड़ी जब जश्न मना रहे थे तो दोनों टीमों के कप्तानों विराट कोहली और गौतम गंभीर के ‌बीच तीखी बहस शुरू हो गई। दोनों के झगड़ते देख अन्य खिलाड़ियों ने उनके गुस्से को शांत कराया।

आईपीएल में ए‌क बार ‌फिर भिड़ गए गंभीर और विराट कोहली

9 of 10
आईपीएल में गौतम गंभीर और विराट कोहली के आपस में भिड़ने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दोनों खिलाड़ी आपस में उलझ चुके हैं। दोनों शॉर्ट टेंपर खिलाड़ी माने जाते हैं और विपक्षी खिलाड़ियों से उलझते रहे हैं। दोनों के बीच इससे पहले 2013 के आईपीएल में भी तनातनी का माहौल बना था।
विज्ञापन

आईपीएल में ए‌क बार ‌फिर भिड़ गए गंभीर और विराट कोहली

10 of 10
2013 के आईपीएल के एक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विराट कोहली आउट होकर जा रहे थे तो गंभीर ने उन पर कुछ टिप्पणी कर दी जिससे वह पलटकर वापस आए और अपने से वरिष्ठ खिलाड़ी के साथ झगड़ा किया। हालांकि बाद में दोनों ने सफाई कि वे आपस में मित्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें