वनडे में डैडी शतक बहुत कम ही लगते हैं। 150 या उससे ज्यादा के स्कोर को डैडी शतक माना जाता है। एक से ज्यादा बार ऐसा कारनामा करने वाले 9 तीसमारखां है। जानते हैं, उनके नाम।
विज्ञापन
'डैडी' शतक लगाने वाले ये हैं वनडे के 9 किंग
2 of 10
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हाशिम अमला इस क्रम में 9वें नंबर पर हैं। अमला के नाम सबसे जल्दी 2 हजार, 3 हजार, 4 हजार, 5 हजार और 6 हजार वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। अमला उन बेहद कम वनडे बल्लेबाजों में भी शामिल हैं जिनका वनडे में 50 से ऊपर का औसत है। इस बल्लेबाज ने 21 वनडे शतकों में 3 बार 150 से ज्यादा स्कोर बनाया है।
विज्ञापन
'डैडी' शतक लगाने वाले ये हैं वनडे के 9 किंग
3 of 10
इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस इस क्रम में आठवें नंबर पर हैं। बांए हाथ के इस ओपनर बल्लेबाज 127 वनडे मैचों में कुल 6 सेंचुरी लगाई है। इसमें 50 प्रतिशत सेंचुरी (3 शतक) में उन्होंने निजी स्कोर 150 से ऊपर बनाया।
'डैडी' शतक लगाने वाले ये हैं वनडे के 9 किंग
4 of 10
सर डॉन ब्रेडमैन और श्रीलंका के कुमार संगकारा के बाद पूर्व कैरेबियाई बल्लेबाज ब्रायन लारा तीसरे टेस्ट बल्लेबाज हैं जिन्होंने 400 का एकल स्कोर खड़ा किया है। 299 वनडे मैचों में लारा 3 बार डैडी शतक लगा चुके हैं।
विज्ञापन
'डैडी' शतक लगाने वाले ये हैं वनडे के 9 किंग
5 of 10
श्रीलंका के ओपनर तिलकरत्ने दिलशान इस क्रम में छठे नंबर पर हैं। इस ओपनर का वनडे में बेस्ट स्कोर 161 नाबाद है। इस खतरनाक बल्लेबाज ने 3 बार डैडी शतक लगाया है।
विज्ञापन
'डैडी' शतक लगाने वाले ये हैं वनडे के 9 किंग
6 of 10
वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने कुल 187 वनडे मैचों में 90.20 के स्ट्राइक रेट से 11 सेंचुरी लगाई, जिसमें 3 बार डैडी शतक भी लगाया। उनका उच्चतम स्कोर 189 नाबाद है।
विज्ञापन
'डैडी' शतक लगाने वाले ये हैं वनडे के 9 किंग
7 of 10
बाएं हाथ के पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर सनद जयासूर्या भी डैडी शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। अपने समय के महान क्रिकेटरों में से एक जयासूर्या ने कुल 28 सेंचुरी में 4 बार डैडी शतक लगाया है।
'डैडी' शतक लगाने वाले ये हैं वनडे के 9 किंग
8 of 10
वेस्टइंडीज के एक और बल्लेबाज क्रिस गेल भी डैडी शतक लगा चुके हैं। बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज ने अब तक की कुल 22 सेंचुरी में 4 बार यह कारनामा किया है।
'डैडी' शतक लगाने वाले ये हैं वनडे के 9 किंग
9 of 10
सिर्फ 144 वनडे मैचों में 4 बार डैडी शतक लगा चुके भारतीय हिटमैन रोहित शर्मा भी खास वनडे बल्लेबाजों में शामिल हैं। डैडी शतक के दौरान रोहित के बल्ले से 71 चौके और 38 छक्के निकले हैं। जबकि धुआंधार क्रिस गेल ने डैडी शतकों के दौरान सिर्फ 22 छक्के लगाए। रोहित ने वनडे में कुल 9 शतक लगाए हैं।
सबसे ज्यादा डैडी शतक लगाने वाले वनडे बल्लेबाजों में टॉप पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। सचिन ने 5 बार यह कारनामा किया है। इसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक, न्यूजीलैंड के खिलाफ दो, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और नामीबिया के खिलाफ एक डैडी शतक लगाया है।