न्यूजीलैंड ने अपने 684वें वनडे मुकाबले में अपनी 300वीं जीत हासिल की है। आप जानना चाहेंगे कि टीम इंडिया ने कितने मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी!
विज्ञापन
NZ की वनडे में 300वीं जीत, कितने मैचों में मिली भारत को उपलब्धि!
2 of 13
न्यूजीलैंड ने पिछले मैच में इंग्लैंड के हाथों दो सौ से ज्यादा के अंतर से हार के बाद दूसरे वनडे में जोरदार वापसी की और मेजबान टीम को गजब की चुनौती दी। यह चुनौती ऐसी थी कि मेजबान टीम भी कुछ नहीं कर सकी। पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में जीत हासिल कर न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया है।
विज्ञापन
NZ की वनडे में 300वीं जीत, कितने मैचों में मिली भारत को उपलब्धि!
3 of 13
लेकिन न्यूजीलैंड की यह जीत कोई मामूली जीत नहीं है। किवी टीम ने वनडे क्रिकेट में अपनी जीत का तिहरा शतक लगाया है। वह वनडे में 300वीं जीत हासिल करने वाली दुनिया की आठवीं टीम बन गई है। हम आपको बताते हैं टीम इंडिया ने कितने मैचों में यह मुकाम हासिल किया और सबसे कम मैचों में कौन सी टीम यहां तक पहुंचने में कामयाब रही।
NZ की वनडे में 300वीं जीत, कितने मैचों में मिली भारत को उपलब्धि!
4 of 13
न्यूजीलैंड से पहले इस मुकाम को क्रमशः टीम इंडिया, श्रीलंका, इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हासिल कर चुकी हैं। आइए, जानते हैं कि इन टीमों ने कितने-कितने मैचों में 300 के लैंडमार्क को पार किया था।
विज्ञापन
NZ की वनडे में 300वीं जीत, कितने मैचों में मिली भारत को उपलब्धि!
5 of 13
वनडे क्रिकेट में चोकर्स कही जाने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सबसे कम मैचों में 300 जीत हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया है। उसने 483 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
NZ की वनडे में 300वीं जीत, कितने मैचों में मिली भारत को उपलब्धि!
6 of 13
दक्षिण अफ्रीका के बाद वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने सबसे कम मैचों में यानी 519वें मैचों में 300वीं जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
NZ की वनडे में 300वीं जीत, कितने मैचों में मिली भारत को उपलब्धि!
7 of 13
2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज भले ही इस समय मजबूत टीम न मानी जाती हो लेकिन सबसे तेज इस मुकाम को हासिल करने वाली तीसरी टीम है। उसने 540वें मैच में अपनी 300वीं जीत दर्ज कराई थी।
NZ की वनडे में 300वीं जीत, कितने मैचों में मिली भारत को उपलब्धि!
8 of 13
टीम इंडिया की चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान ने भी भारत से तेज 300वीं जीत हासिल की थी। उसने यह उपलब्धि 564वें मैच में दर्ज कराई थी।
NZ की वनडे में 300वीं जीत, कितने मैचों में मिली भारत को उपलब्धि!
9 of 13
पाकिस्तान के बाद नंबर आता है इंग्लैंड का। इस टीम ने भी भारत से पहले वनडे में अपनी 300वीं जीत हासिल करने का कारनामा किया था। उसने यहां तक पहुंचने के लिए 617 मैच खेले।
NZ की वनडे में 300वीं जीत, कितने मैचों में मिली भारत को उपलब्धि!
10 of 13
सबसे तेज 300वीं जीत हासिल करने के मामले में छठे स्थान पर भी टीम इंडिया नहीं है। इस मामले श्रीलंका भारत से आगे है। 1996 की वर्ल्ड चैंपियन रही श्रीलंका की टीम ने 636वें मैच में 300वीं जीत दर्ज कराई।
NZ की वनडे में 300वीं जीत, कितने मैचों में मिली भारत को उपलब्धि!
11 of 13
टीम इंडिया भले ही दुनिया की सबसे धनी क्रिकेट टीम हो लेकिन यहां तक आने में उसे काफी समय लग गए और काफी मैच खेलना पड़ गया। भारत ने 637वें वनडे में अपनी 300वीं जीत दर्ज कराई। सबसे तेज 300वीं जीत हासिल करने के मामले में टीम इंडिया सातवें नंबर पर है।
NZ की वनडे में 300वीं जीत, कितने मैचों में मिली भारत को उपलब्धि!
12 of 13
टीम इंडिया 300वीं जीत हासिल करने के मामले में सिर्फ न्यूजीलैंड से ही आगे है। इस बार वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट रही किवी टीम ने 684वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। न्यूजीलैंड ने भारत से 47 वनडे ज्यादा खेले हैं अपनी 300वीं जीत के लिए।
NZ की वनडे में 300वीं जीत, कितने मैचों में मिली भारत को उपलब्धि!
13 of 13
वनडे में सबसे तेज 300वीं जीत दर्ज कराने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका (483) के नाम है। जबकि सबसे ज्यादा मैच खेलकर यहां तक पहुंचने वाली टीम है न्यूजीलैंड (684) की। इन दोनों टीमों के बीच तुलना की जाए तो 201 मैचों का अंतर बनता है यहां तक पहुंचने के लिए। वाकई में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने शानदार रिकॉर्ड बनाया है।