फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेडरर का सपना टूटा, जोकोविच फिर बने चैंपियन

विज्ञापन
1 of 6
रोजर फेडरर के रिकॉर्ड 18वें ग्रैंड स्लैम जीतने की राह में एक बार फिर नोवाक जोकोविच बाधक बन गए। 34 साल के फेडरर एक बार फिर फाइनल में पहुंचकर खिताबी जंग हार गए और वह भी जोकोविच से। न्यूयॉर्क में फाइनल में जोकोविच के हाथों फेडरर की दूसरी हार है।
विज्ञापन

फेडरर का सपना टूटा, जोकोविच फिर बने चैंपियन

2 of 6
दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए यूएस ओपन पर कब्जा जमा लिया है। साल 2013 में नोवाक का तीसरा और करियर का कुल 10वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।
विज्ञापन

फेडरर का सपना टूटा, जोकोविच फिर बने चैंपियन

3 of 6
28 साल के नोवाक जोकोविच ने बारिश से बाधित खिताबी जंग में रोजर फेडरर को 6-4, 5-7, 6-4, 6-4 से हराकर ग्रैंड स्लैम के दहाई के आंकड़े को छू लिया।

फेडरर का सपना टूटा, जोकोविच फिर बने चैंपियन

4 of 6
रोजर फेडरर की इस हार के साथ ही 2012 में विंबल्डन में मिली खिताब जीत के बाद से पहला ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना फिर टूट गया। अगर वह यहां पर जीत जाते तो पिछले 45 सालों में सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी होते ग्रैंड स्लैम जीतने वाले। उन्होंने रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लैम जीते हैं।
विज्ञापन

फेडरर का सपना टूटा, जोकोविच फिर बने चैंपियन

5 of 6
नोवाक जोकोविच का 2015 में यह तीसरा ग्रैंड स्लैम जीत है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियन और विंबल्डन में जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरर का सपना टूटा, जोकोविच फिर बने चैंपियन

6 of 6
नोवाक जोकोविच ने 2015 में ऑस्ट्रेलियन और विंबल्डन के बाद यूएस ओपन में खिताबी जीत हासिल की है। इससे पहले जोकोविच ने 2011 में भी एक साल में 3 ग्रैंड स्लैम जीता था। रोजर फेडरर ने 3 बार यह कारनामा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें