फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर अंपायर का फैसला विवाद में, दे दिया नो बॉल

विज्ञापन
1 of 8
आप ही बताइए, क्या ये नो बॉल है? अंपायर के चौंकाने वाले फैसले के बाद दोनों टीमों के बीच बवाल इतना बढ़ गया कि बात स्टेडियम के बाहर तक पहुंच गई।
विज्ञापन

एक बार फिर अंपायर का फैसला विवाद में, दे दिया नो बॉल

2 of 8
हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच की। इस मुकाबले के पहले दिन का खेल न्यूजीलैंड के अनुकूल नहीं रहा। नो बॉल से होने वाले बवाल से पहले बात करते हैं मैच की जहां कीवी टीम पर कंगारू गेंदबाज जमकर बरसे।
विज्ञापन

एक बार फिर अंपायर का फैसला विवाद में, दे दिया नो बॉल

3 of 8
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज नहीं चले। क्या मार्टिन गुप्टिल (18) और केन विलियमसन (16)। पूरी टीम पहली पारी में 183 रनों पर सिमट गई। टीम के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू तक नहीं पाए।

एक बार फिर अंपायर का फैसला विवाद में, दे दिया नो बॉल

4 of 8
आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेल रहे ब्रैंडन मैकुलम तो खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि टीम के पुछल्लों ने बल्ले से बड़ी भूमिका निभाई। मॉर्क क्रेग ने 41 रन और टिम साउदी ने 24 रन बनाए।
विज्ञापन

एक बार फिर अंपायर का फैसला विवाद में, दे दिया नो बॉल

5 of 8
जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी खराब रही। जोए बर्न्स शून्य तो डेविड वॉर्नर सिर्फ 5 रन बना सके। लेकिन टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 71 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
विज्ञापन

एक बार फिर अंपायर का फैसला विवाद में, दे दिया नो बॉल

6 of 8
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए उस्मान ख्वाजा ने फिफटी लगाई। वह पहले दिन एडम वोग्स (7) के साथ नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 3 विकेट खोकर 147 रन बना लिए।
विज्ञापन

एक बार फिर अंपायर का फैसला विवाद में, दे दिया नो बॉल

7 of 8
अब बात करते हैं दिन के आखिरी ओवर में हुए बवाल की। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी के दौरान 40वें ओवर की चौथी गेंद पर डग ब्रेसवैल के सामने थे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एडम वोग्स। ब्रेसवैल ने गेंद फेंकी और अंपायर ने नो बॉल दे दिया। हालांकि टीवी फुटेज में गेंदबाज का पैर लकीर पर साफ दिखाई दे रहा था। इससे पहले भी वनडे सीरीज के आखिरी मैच में अंपायर ने कैच आउट दिया था, जबकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिचेल मॉर्श फैसले से नाखुश दिखाई दिए थे।
विज्ञापन

एक बार फिर अंपायर का फैसला विवाद में, दे दिया नो बॉल

8 of 8
बस फिर क्या था, अंपायर के नो बॉल दिए जाने के बाद कीवी टीम उखड़ गई। बात डीआरएस तक पहुंच गई। हालांकि बाद में कीवी टीम को अंपायर का फैसला मानना पड़ा। दिन के खेल के बाद आईसीसी की ओर से बयान भी आया कि नो बॉल पर डीआरएस नहीं ‌लिया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें