अपने घर सालभर अजेय रही इस क्रिकेट टीम को आखिरी दिन जोरदार झटका लगा। टीम को हार के बाद फजीहत झेलनी पड़ी। फिर भी बना दिए रिकॉर्ड।
विज्ञापन
सालभर 'अजेय' रही टीम को आखिरी दिन लग गया झटका
2 of 6
बात हो रही वर्ल्ड कप 2015 के फाइनल में पहुंचने वाली टीम न्यूजीलैंड की। 31 जनवरी 2015 से लगातार 12 वनडे जीतने के बाद इस टीम को 31 दिसंबर को हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार के बाद टीम का विजयी रथ भी थम गया।
विज्ञापन
सालभर 'अजेय' रही टीम को आखिरी दिन लग गया झटका
3 of 6
श्रीलंका के साथ चल रहे सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली न्यूजीलैंड टीम ने 8 विकेट पर 276 रन बनाए। क्रीज पर कीवी बल्लेबाजों ने कुल 215 मिनट का समय लिया।
सालभर 'अजेय' रही टीम को आखिरी दिन लग गया झटका
4 of 6
कीवी टीम के ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने इस मैच में 30 रन बनाए। इसके साथ ही वह इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उनके बल्ले से कुल 1489 रन बने। जबकि गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टॉर्क (41 विकेट) का जलवा रहा।
विज्ञापन
सालभर 'अजेय' रही टीम को आखिरी दिन लग गया झटका
5 of 6
जवाब में श्रीलंका पूरे दम के साथ मैदान में उतरी। उन्होंने पिछली हार का बदला लेते हुए कीवी टीम को तीसरे मैच में मौका नहीं दिया। टीम के शुरुआती तीन बल्लेबाजों ने फिफ्टी ठोकी।
हालांकि किलकरत्ने दिलशान शतक से 9 रन से चूके। वनडे में यह तीसरा मौका है जब दिलशान नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। श्रीलंका ने 2 विकेट खोकर 22 गेंद रहते मैच अपने नाम किया।