नर्वस नाइंटीज' क्रिकेट में ऐसी अनचाही चीज है जिसका शिकार होना कोई बल्लेबाज नहीं चाहेगा। कोई बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 से ज्यादा की पारी खेले और फिर शतक से पहले ही आउट हो जाए तो किसी भी बल्लेबाज उसके लिए इससे बुरा क्या होगा। सचिन तेंदुलकर भी अपने 24 साल के करियर में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस नाइंटीज' बने।
विज्ञापन
वो लोग जो 90 के पार रन आउट से बने 'नर्वस नाइंटीज'
2 of 8
इन दिनों न्यूजीलैंड में श्रीलंका किवी टीम से वनडे सीरीज खेल रही है और 2 जनवरी को सीरीज का चौथा मैच बारिश से धुल गया लेकिन 31 दिसंबर को खेले गए तीसरे मैच में श्रीलंका ने जीत हासिल की थी। इस मैच में श्रीलंका के ओपनर तिलकरत्ने दिलशान (91 रन) शानदार खेल दिखाने के बावजूद 'नर्वस नाइंटीज' का शिकार हो गए। वह वनडे में तीसरी बार 'नर्वस नाइंटीज' बने जिसमें 2 बार रन आउट ही हो गए।
विज्ञापन
वो लोग जो 90 के पार रन आउट से बने 'नर्वस नाइंटीज'
3 of 8
श्रीलंका के ओपनर तिलकरत्ने दिलशान वनडे करियर में तीसरी बार 'नर्वस नाइंटीज' बने इसमें 2 बार तो वह रन आउट हो गए। आइए, जानते हैं कि वनडे में 90 के पार पहुंचने के बाद सबसे ज्यादा बार रन आउट होकर 'नर्वस नाइंटीज' का रिकॉर्ड किन बल्लेबाजों के नाम दर्ज है। दिलचस्प यह है कि यह रिकॉर्ड 2 बल्लेबाजों के नाम दर्ज है जो एक ही स्कोर पर रन आउट भी हुए।
वो लोग जो 90 के पार रन आउट से बने 'नर्वस नाइंटीज'
4 of 8
तिलकरत्ने दिलशान 90 के पार पहुंचने के बाद पहली बार रन आउट हुए थे 2008-09 में भारत के खिलाफ, जिसमें वह 97 रन ही बना सके और अपने शतक से सिर्फ 3 रन से चूक गए। इसके बाद 2013 में वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में 99 रन पर बोल्ड हो गए थे। दूसरी बार रन आउट न्यूजीलैंड के खिलाफ 91 रन पर हुए।
विज्ञापन
वो लोग जो 90 के पार रन आउट से बने 'नर्वस नाइंटीज'
5 of 8
वनडे में सबसे ज्यादा बार रन आउट होकर 'नर्वस नाइंटीज' का शिकार बने बल्लेबाजों का जिक्र किया जाए, इससे पहले हम आपको बताते हैं कि टीम इंडिया के उस बल्लेबाज के बारे में जो 90 के पार जाकर सबसे ज्यादा बार रन आउट होने का भारतीय रिकॉर्ड बना दिया। यह दूसरा सबसे खराब रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
वो लोग जो 90 के पार रन आउट से बने 'नर्वस नाइंटीज'
6 of 8
रन आउट के जरिए 90 के पार पहुंचकर 'नर्वस नाइंटीज' का शिकार होने के मामले में बतौर भारतीय पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का रिकॉर्ड सबसे खराब है। वह 2 बार रन आउट होकर शतक से चूक गए।
विज्ञापन
वो लोग जो 90 के पार रन आउट से बने 'नर्वस नाइंटीज'
7 of 8
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट भी अपने वनडे करियर में 2 बार रन आउट होने के चक्कर में शतक से रह गए। वह तो 99 रन पर भी रन आउट हो चुके हैं। अब इस नंबर पर गांगुली और गिलक्रिस्ट के साथ-साथ दिलशान भी आ गए हैं।
वनडे क्रिकेट में 90 के पार पहुंचकर सबसे ज्यादा बार रन आउट होने का रिकॉर्ड भी दो बल्लेबाजों के नाम दर्ज है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोंजे और मार्टिन क्रो करियर में 3-3 बार रन आउट के जरिए 'नर्वस नाइंटीज' बने और अपने शानदार शतक से चूक गए। इत्तेफाक यह भी रहा कि ये दोनों बल्लेबाज 97-97 रन पर ही रन आउट हुए थे।