साथी खिलाड़ी के चोटिल होने का फायदा विकेटकीपर-बल्लेबाज नमन ओझा को मिला और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एंट्री ही मार ली। लेकिन इसके लिए उन्हें 30 से भी ज्यादा का बसंत देखना पड़ा है। (नमन की तस्वीरें- बीसीसीआई के टि्वटर पेज से)
विज्ञापन
30 के पार नमन ने टेस्ट में मारी एंट्री, और कौन-कौन हैं इस लिस्ट में!
2 of 11
विकेटकीपर-बल्लेबाज नमन ओझा उन चुनिंदा क्रिकेटरों में शामिल हो गए जिन्होंने विदेश धरती पर अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की है। कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से उन्होंने पहली बार टेस्ट टीम में जगह बनाई है।
विज्ञापन
30 के पार नमन ने टेस्ट में मारी एंट्री, और कौन-कौन हैं इस लिस्ट में!
3 of 11
जानते हैं 30 के पार पहुंचकर टीम इंडिया में जगह बनाने वाले क्रिकेटरों के बारे में। साथ ही यह भी जानेंगे कि नमन ओझा ने उम्र के किस पड़ाव पर टेस्ट में पदार्पण किया। इसके अलावा पहला टेस्ट खेलने भारत का सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी कौन हैं। नमन के जर्सी का नंबर है 285।
30 के पार नमन ने टेस्ट में मारी एंट्री, और कौन-कौन हैं इस लिस्ट में!
4 of 11
30 के पार पहुंचकर भारत की टेस्ट टीम में जगह पाने वालों में स्टुअर्ट बिन्नी भी शामिल हैं। बिन्नी ने 30 साल 36 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने 9 जुलाई, 2014 को इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में पहला टेस्ट मैच खेला था। इस समय वह टीम इंडिया के साथ टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
विज्ञापन
30 के पार नमन ने टेस्ट में मारी एंट्री, और कौन-कौन हैं इस लिस्ट में!
5 of 11
30 के पार टेस्ट टीम में जगह बनाने वालों में एक और विकेटकीपर-बल्लेबाज शामिल हो गए हैं। ये हैं नमन ओझा जिन्होंने आज यानी 28 अगस्त, 2015 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में टेस्ट करिटर की शुरुआत की थी। आज नमन की उम्र 32 साल और 39 दिन है।
विज्ञापन
30 के पार नमन ने टेस्ट में मारी एंट्री, और कौन-कौन हैं इस लिस्ट में!
6 of 11
32 साल 161 दिन की उम्र में समीर दिघे ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। 18 मार्च, 2001 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट मैच खेला था। दिघे भी विकेटकीपर-बल्लेबाज रहे हैं।
विज्ञापन
30 के पार नमन ने टेस्ट में मारी एंट्री, और कौन-कौन हैं इस लिस्ट में!
7 of 11
एक और भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज सबा करीम ने 32 साल 362 दिन की उम्र में 10 नवंबर, 2000 को बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला था।
30 के पार नमन ने टेस्ट में मारी एंट्री, और कौन-कौन हैं इस लिस्ट में!
8 of 11
गजब के क्षेत्ररक्षक रहे रॉबिन सिंह ने भी 30 के पार पहुंचकर टेस्ट क्रिकेट में एंट्री मारी थी। रॉबिन ने करियर में सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला और वह भी 35 साल 23 दिन की उम्र में। 7 अक्तूबर, 1998 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट नें पदार्पण किया था।
30 के पार नमन ने टेस्ट में मारी एंट्री, और कौन-कौन हैं इस लिस्ट में!
9 of 11
जहां तक टेस्ट क्रिकेट में एंट्री मारने वाले सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर की बात है तो रुस्तोमजी जमशेदजी ने 41 साल और 27 दिन की उम्र में पहला टेस्ट खेला था। यह टेस्ट 15 दिसंबर, 1933 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। हालांकि वह सिर्फ यही एकमात्र टेस्ट मैच खेल पाए थे।
30 के पार नमन ने टेस्ट में मारी एंट्री, और कौन-कौन हैं इस लिस्ट में!
10 of 11
नमन ओझा टेस्ट टीम में जगह पाने वाले मध्य प्रदेश के तीसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले नरेंद्र हिरवानी और राजेश चौहान ही मध्य प्रदेश की ओर से खेलते हुए टेस्ट टीम में जगह बनाई थी। हिरवानी गोरखपुर के रहने वाले हैं लेकिन उन्होंने मध्य प्रदेश की ओर से रणजी क्रिकेट खेला और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई।
30 के पार नमन ने टेस्ट में मारी एंट्री, और कौन-कौन हैं इस लिस्ट में!
11 of 11
नमन ओझा टेस्ट टीम में जगह पाने वाले भारत के 285वें क्रिकेटर हैं। उन्हें विकेटकीपर-बल्लेबाज रिदिमान साहा के चोटिल होने पर टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।