फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही मैच में कप्तान धोनी लगाएंगे 'फिफ्टी', बनेगा अनोखा इतिहास

विज्ञापन
1 of 8
दक्षिण अफ्रीका की टीम 72 दिन के भारतीय दौरे पर है। इस दौरे की शुरुआत 2 अक्टूबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज से हो रही है। सीमित ओवरों के मुकाबले में टीम इंडिया की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में है। धोनी जब लंबी छुट्टी के बाद मैदान पर उतरेंगे तो वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच से ही ऐसा रिकॉर्ड बना देंगे जो इससे पहले कभी नहीं बना।
विज्ञापन

पहले ही मैच में कप्तान धोनी लगाएंगे 'फिफ्टी', बनेगा अनोखा इतिहास

2 of 8
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी वनडे और टी-20 क्रिकेट ही खेल रहे हैं। अफ्रीकी टीम के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के जरिए धोनी के पास 5 रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है।
विज्ञापन

पहले ही मैच में कप्तान धोनी लगाएंगे 'फिफ्टी', बनेगा अनोखा इतिहास

3 of 8
पहला, कप्तान धोनी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आज तक एक भी फिफ्टी नहीं लगाई है। 3 मैचों की सीरीज में उनके पास करियर में अपनी पहली फिफ्टी मारने का शानदार मौका है। अब तक टी-20 में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है नाबाद 48 रनों की।

पहले ही मैच में कप्तान धोनी लगाएंगे 'फिफ्टी', बनेगा अनोखा इतिहास

4 of 8
दूसरा, महेंद्र सिंह धोनी टी-20 में एक हजार रन बनाने के बेहद करीब हैं लेकिन सीरीज में इस मुकाम को छूने के लिए उन्हें लगातर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 50 टी-20 मैचों में धोनी ने 849 रन बनाए हैं। एक हजार रन बनाने के लिए 151 रन और बनाने हैं जो इस सीरीज में वह कर सकते हैं।
विज्ञापन

पहले ही मैच में कप्तान धोनी लगाएंगे 'फिफ्टी', बनेगा अनोखा इतिहास

5 of 8
तीसरा, धोनी टीम इंडिया के विकेटकीपर भी हैं और उन्होंने वनडे और टी-20 में कुल 96 बार स्टंपिंग किया है। 3 टी-20 और 5 वनडे मैच मिलाकर वह 4 बल्लेबाजों को स्पंप्ड करते हैं तो स्टंपिंग की सेंचुरी लगा सकते हैं।
विज्ञापन

पहले ही मैच में कप्तान धोनी लगाएंगे 'फिफ्टी', बनेगा अनोखा इतिहास

6 of 8
चौथा,  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले अभ्यास सत्र में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। विकेटकीपर धोनी ने टेस्ट और वनडे दोनों में गेंदबाजी की है लेकिन टी-20 में नहीं। अगर वह टी-20 में गेंदबाजी करते हैं तो तीनों प्रारूप में गेंदबाजी करने वाले विरले विकेटकीपर हो जाएंगे।
विज्ञापन

पहले ही मैच में कप्तान धोनी लगाएंगे 'फिफ्टी', बनेगा अनोखा इतिहास

7 of 8
पांचवां, महेंद्र सिंह धोनी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तान और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी भी हैं। वह अफ्रीकी टीम के खिलाफ पहले मैच में मैदान पर उतरते ही बतौर कप्तान फिफ्टी ठोंक देंगे। अभी तक धोनी ने रिकॉर्ड 49 मैचों में कप्तानी की है जिसमें टीम इंडिया को 26 में जीत और 21 में हार मिली है। एक मैच टाई और एक मैच बारिश के कारण अधूरा रह गया।
विज्ञापन

पहले ही मैच में कप्तान धोनी लगाएंगे 'फिफ्टी', बनेगा अनोखा इतिहास

8 of 8
धोनी 50 टी-20 मैच खेलने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। साथ ही वह सिर्फ एक मैच में टीम के कप्तान नहीं थे। दिसंबर, 2006 को जोहांसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए इस मैच में टीम इंडिया की कमान थी वीरेंद्र सहवाग के हाथों में थी जिसमें उन्हें जीत मिली। यानी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उतरते ही धोनी बतौर कप्तान टी-20 में फिफ्टी लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें