न्यूजीलैंड दुनिया की एकमात्र ऐसी टीम है जिसने साल की शुरुआत वनडे मैच से की और अंत भी वनडे से ही किया। हालांकि इन दोनों मैचों में अंतर यह रहा कि साल के पहले मैच (पाकिस्तान के खिलाफ) में उसे जीत मिली तो साल के अंतिम दिन (श्रीलंका के खिलाफ) उसे हार। लेकिन हार के बावजूद न्यूजीलैंड के लिए एक रिकॉर्ड ऐसा बना कि जो इससे पहले उसकी ओर से कभी भी नहीं बना था।
विज्ञापन
धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!
2 of 9
साल 2015 न्यूजीलैंड टीम के लिए बेहद शानदार रहा और उसने अपने घर में 12 वनडे मैच जीते हैं, लेकिन 31 दिसंबर को श्रीलंका ने हराकर उसकी जीत के रथ को रोक दिया। हालांकि साल 2015 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष 7 बल्लेबाजों में उसके एक-दो नहीं बल्कि 3 बल्लेबाज शामिल हैं। इस लिस्ट में टीम इंडिया का एक भी बल्लेबाज शामिल नहीं है।
विज्ञापन
धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!
3 of 9
वनडे में साल 2015 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सातवें पायदान पर हैं इंग्लैंड के वनडे कप्तान इयोन मोर्गन। मोर्गन ने इस साल 23 मैचों में 2 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से 967 रन बनाए हैं।
धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!
4 of 9
वनडे में साल 2015 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे पायदान पर हैं न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रॉस टेलर। टेलर ने इस साल 25 मैचों में 4 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 1046 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!
5 of 9
सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला। अमला भले ही टेस्ट में नाकाम रहे हों लेकिन वनडे में उन्होंने खूब रन बनाए और 23 मैचों में 50.57 की औसत से 1062 रन बना डाले।
विज्ञापन
धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!
6 of 9
चौथे नंबर पर हैं दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स। डीविलियर्स के लिए यह साल अच्छा रहा और उन्होंने 18 वनडे मैचों में 137.91 की औसत से 1193 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और इतने ही अर्धशतक लगे हैं।
विज्ञापन
धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!
7 of 9
वनडे में साल 2015 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे पायदान पर हैं श्रीलंका के ओपनर दिलशान तिलकरत्ने, जिन्होंने इस साल 24 वनडे मैच खेले और 4 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 1207 रन बनाए।
धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!
8 of 9
साल 2015 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे पायदान पर हैं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियम्सन। विलियम्सन के लिए यह साल बेहद शानदार रहा जिन्होंने 26 वनडे पारियों में 3 शतक और 9 अर्धशतक की मदद से 1376 रन बनाए।
धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!
9 of 9
साल 2015 में वनडे के सबसे सफल बल्लेबाज का तमगा मिला न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल को। गुप्टिल ने साल के अंत में 30 रनों की पारी खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस साल खेली 32 पारियों में 4 शतक और 8 अर्धशतक की मदद से 1489 रन बनाए। इसी साल उन्होंने वर्ल्ड कप में दोहरा शतक भी लगाया था।