क्रिकेट के लिए यह साल वर्ल्ड कप के कारण याद रखा जाएगा लेकिन बीच-बीच में टेस्ट क्रिकेट के मुकाबले भी खेले जाते रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी टेस्ट क्रिकेट के कई मुकाबले बेहद दिलचस्प रहे हैं।
विज्ञापन
जानिए, साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट के 10 सबसे सफल गेंदबाजों को
2 of 14
आज हम आपको टेस्ट क्रिकेट के उन सफल गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने इस साल के आधे सफर में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। साल 2015 में पांच दिन चलने वाले क्रिकेट मुकाबले में अब तक के 10 सबसे सफल गेंदबाज। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में वह गेंदबाज शामिल हैं जिसने पिछले साल ही 28 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।
विज्ञापन
जानिए, साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट के 10 सबसे सफल गेंदबाजों को
3 of 14
साल 2015 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में 10वें पायदान पर हैं ऑस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज नाथन ल्योन। ल्योन ने 3 मैचों में 12 विकेट झटके हैं। इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा 55 रन देकर 3 विकेट।
जानिए, साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट के 10 सबसे सफल गेंदबाजों को
4 of 14
नाथन ल्योन की तरह न्यूजीलैंड के फिरकी गेंदबाज मार्क क्रेग ने भी 3 मैचों से 12 विकेट लिए हैं लेकिन उनका प्रदर्शन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की तुलना में ज्यादा बेहतर है।
विज्ञापन
जानिए, साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट के 10 सबसे सफल गेंदबाजों को
5 of 14
सबसे ज्यादा विकेट झटकने के मामले में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने आठवें नंबर पर अपना कब्जा जमा रखा है। उन्होंने 6 मैचों से 13 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
जानिए, साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट के 10 सबसे सफल गेंदबाजों को
6 of 14
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क ने इस साल अब तक बेहद जोरदार गेंदबाजी की है। उन्होंने 3 मैचों से 15 विकेट झटके हैं। और इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में सातवें पायदान पर हैं।
विज्ञापन
जानिए, साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट के 10 सबसे सफल गेंदबाजों को
7 of 14
छठे स्थान पर भी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हैजलवुड ने अपनी पकड़ बना रखी है। हैजलवुड ने भी स्टॉर्क की तरह 3 मैचों से 15 विकेट झटके हैं लेकिन औसत के आधार पर अपने साथी खिलाड़ी से एक पायदान ऊपर हैं।
जानिए, साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट के 10 सबसे सफल गेंदबाजों को
8 of 14
साल 2015 में में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें पायदान पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का नाम है जिन्होंने 3 मैचों से 17 विकेट निकाले हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार एक पारी में 5 विकेट लिए हैं।
जानिए, साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट के 10 सबसे सफल गेंदबाजों को
9 of 14
वेस्टइंडीज के जीरोम टेलर जिन्होंने हाल में खेली गई टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम को खूब परेशान किया। इस लिस्ट में वह चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल 5 मैचों से 20 विकेट झटके हैं। इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 47 रन पर 6 विकेट है।
जानिए, साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट के 10 सबसे सफल गेंदबाजों को
10 of 14
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड साल 2015 के सबसे सफल गेंदबाजों में तीसरे पायदान पर है। उन्होंने इस साल 5 मैचों से 23 विकेट झटके हैं।
जानिए, साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट के 10 सबसे सफल गेंदबाजों को
11 of 14
साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे गेंदबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर है इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन। हालांकि एंडरसन ने भी स्टुअर्ट ब्रॉड की तरह 5 मैचों से 23 विकेट झटके हैं लेकिन उनक औसत साथी गेंदबाज ब्रॉड से बेहतर है और दूसरे नंबर पर हैं।
जानिए, साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट के 10 सबसे सफल गेंदबाजों को
12 of 14
साल 2015 में सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं पाकिस्तान के फिरकी गेंदबाज यासिर शाह। 29 साल के इस फिरकी गेंदबाज ने अब तक बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 4 मैचों अब तक 25 विकेट निकाल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 बार 5 से ज्यादा विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है इस साल का 76 रन देकर 7 विकेट।
जानिए, साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट के 10 सबसे सफल गेंदबाजों को
13 of 14
29 साल के फिरकी गेंदबाज यासिर शाह जिन्होंने पिछले साल ही अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी वह अपने इस रिकॉर्ड को और बेहतर कर सकते हैं क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच जारी है। श्रीलंका की दूसरी पारी में उन्हें गेंदबाजी का मौका मिल सकता है। पहली पारी में यासिर ने 96 रन देकर 6 विकेट निकाले थे।
जानिए, साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट के 10 सबसे सफल गेंदबाजों को
14 of 14
साल 2015 में सबसे सफल 10 टेस्ट गेंदबाजों में एक भी गेंदबाज टीम इंडिया से नहीं है। इस लिस्ट में 10 में से सिर्फ 3 गेंदबाज ही फिरकी गेंदबाज हैं। दिलचस्प बात यह है कि एशिया से 4 टीमें टेस्ट क्रिकेट खेलती हैं लेकिन इस सूची में महज एक एशियाई गेंदबाज है यासिर शाह। वह भी नंबर वन के पायदान पर।