दिल्ली टेस्ट के अंतिम दो दिन बेहद धीमी बल्लेबाजी के लिए क्रिकेट वर्ल्ड में लंबे समय तक याद किया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 481 रनों के मुश्किल से लक्ष्य की पीछा करने के बजाए बेहद धीमी बल्लेबाजी का फैसला लिया और भारतीय गेंदबाजों को खूब थकाया भी।
विज्ञापन
बेहद धीमी बल्लेबाजी का 'नजराना', कौन रहा कितना धीमा
2 of 11
भारतीय खेमा भी दक्षिण अफ्रीका की धीमी बल्लेबाजी से बेहद आश्चर्यचकित है। चौथे दिन के खेल के बाद उमेश यादव ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका की धीमी बल्लेबाजी से वह आश्चर्यचकित हैं। वास्तव में हमें नहीं लगा था कि वे ऐसा खेलेंगे। वे काफी डिफेंसिव हैं। वे रन लेने वाली गेंद पर भी रन नहीं ले रहे थे। जब बल्लेबाज शॉट खेलेगा ही नहीं तो विकेट मिलने के चांसेस कम हो जाते हैं। ऐसे में गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। हम अच्छी गेंद डाल रहे थे लेकिन वे सिर्फ ब्लॉक ही कर रहे हैं।"
विज्ञापन
बेहद धीमी बल्लेबाजी का 'नजराना', कौन रहा कितना धीमा
3 of 11
दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में बल्लेबाज ओपनर डीन एल्गर (4) के सस्ते में आउट होने के बाद धीमी बल्लेबाजी की ओर मुड़ गए। दूसरे ओपनर थुंबा बावुमा ने 117 गेंदों में महज 34 रन बनाए। धीमी बल्लेबाजी का खेल तो इसके बाद से शुरू हुआ। पहले बात करते हैं कि सबसे ज्यादा गेंद खेलने के बाद खाता खोलने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
बेहद धीमी बल्लेबाजी का 'नजराना', कौन रहा कितना धीमा
4 of 11
चौथे दिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अफ्रीकी कप्तान हाशिम अमला ने टुक-टुक बल्लेबाजी यानी रन बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं करने की शुरुआत कर दी। बेहतरीन बल्लेबाज अमला ने 46वीं गेंद पर अपना खाता खोला। जबकि करिश्माई बल्लेबाज एबी डीविलियर्स भी अमला के नक्शेकदम पर चलते दिखे और 33 गेंदों में इस पारी में पहला रन बनाया।
विज्ञापन
बेहद धीमी बल्लेबाजी का 'नजराना', कौन रहा कितना धीमा
5 of 11
मैच में हाशिम अमला और एबी डीविलियर्स ही खाता खोलने के मामले में बेहद धीमे नहीं रहे। इनसे धीमा इन्हीं की टीम का एक बड़ा बल्लेबाज रहा जो टेस्ट इसी सीरीज में इस पारी से पहले 3 बार शून्य पर आउट होने के 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उस बल्लेबाज का नाम है फैफ डु प्लेसिस जिन्होंने 52 गेंद खेलने के बाद 53वीं गेंद पर अपना खाता खोला।
विज्ञापन
बेहद धीमी बल्लेबाजी का 'नजराना', कौन रहा कितना धीमा
6 of 11
अब बात दक्षिण अफ्रीकी टीम की दूसरी पारी में धीमी साझेदारियों की। अफ्रीकी टीम ने चौथे दिन स्टंप्स तक एक रन प्रति ओवर की औसत से 72 ओवर में 72 रन ही बनाए। तीसरे विकेट के लिए कप्तान हाशिम अमला और विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने चौथे दिन 29.2 ओवरों में महज 23 रनों की साझेदारी की। और फिर पांचवें दिन 42.1 ओवर यानी 253 गेंदों का सामना करते हुए महज 27 रन ही बनाए।
विज्ञापन
बेहद धीमी बल्लेबाजी का 'नजराना', कौन रहा कितना धीमा
7 of 11
अफ्रीकी टीम की इस पारी में कप्तान हाशिम अमला और एबी डीविलियर्स के बीच ही धीमी साझेदारी नहीं हुई बल्कि अमला के आउट होने के बाद डीविलियर्स ने फैफ डु प्लेसिस के साथ एक और धीमी साझेदारी करते हुए गेंद खेलने का दोहरा शतक लगा दिया। दोनों के बीच 211 गेंदों में महज 35 रनों की साझेदारी हुई।
बेहद धीमी बल्लेबाजी का 'नजराना', कौन रहा कितना धीमा
8 of 11
53वीं गेंद पर अपना खाता खोलने वाले फैफ डु प्लेसिस ने भी बेहद धीमी बल्लेबाजी की। जडेजा की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 97 गेंदों पर 10 रन बनाए थे। इस तरह से गेंद खेलने के लिहाज से शतक से 3 गेंद दूर रह गए।
बेहद धीमी बल्लेबाजी का 'नजराना', कौन रहा कितना धीमा
9 of 11
अब जब अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज धीमी बल्लेबाजी कर रहे हों तो टीम का स्कोर भी धीमी गति से आगे बढ़ेगा। टीम के 100 रन 108.5 ओवर में बने। साथ ही पांचवें दिन के पहले सत्र में 35 ओवर में सिर्फ 22 रन बने। इससे पहले चौथे दिन के खेल में 72 ओवर में 72 रन बनाए थे।
बेहद धीमी बल्लेबाजी का 'नजराना', कौन रहा कितना धीमा
10 of 11
भारतीय फिरकी गेंदबाज रविंद्र जडेजा का जलवा इस मैच में भी दिखा। पांचवें दिन उन्होंने दो टिकी हुई जोड़ी को तोड़ा। साथ ही आज लगातार 12 ओवर मेडन भी डाला। फिलहाल उन्होंने 46 ओवर में 33 मेडन के साथ सिर्फ 26 रन ही दिए हैं और दो बड़े विकेट भी लिए।
बेहद धीमी बल्लेबाजी का 'नजराना', कौन रहा कितना धीमा
11 of 11
इस बीच आपको एक और बेहद बात बताने जा रहे हैं कि भले ही कप्तान कोहली को अफ्रीकी बल्लेबाजों को आउट करने के लिए 8 गेंदबाजों का प्रयोग करना पड़ा हो लेकिन उसके गेंदबाज एक मामले में बेहद अनुशासित रहे और वो रहा कि 93 ओवर तक एक भी अतिरिक्त इन गेंदबाजों ने नहीं दिए।